बरछियादह पहाड़ी के पास से 700 लीटर देसी शराब जब्त
चैनपुर पुलिस ने बरछियादह पहाड़ी के पास 700 लीटर देसी शराब बरामद की। शराब को विनष्ट कर आरोपित आशुतोष राम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर होली के दौरान छापेमारी की गई। भभुआ में भी एक युवक को शराब के साथ पकड़ा गया और चार अन्य नशे में गिरफ्तार किए गए।

चैनपुर पुलिस ने बरामद शराब को किया नष्ट, आरोपित को किया गिरफ्तार शराब भट्ठी को पुलिस ने किया ध्वस्त, 117 लीटर देसी शराब किया बरामद (पेज तीन) चैनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बरछियादह पहाड़ी के पास से चैनपुर पुलिस ने 700 लीटर देसी शराब बरामद कर उसे विनष्ट कर भट्टी को ध्वस्त किया और मौके से शराब बनाने के उपकरण को बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित आशुतोष राम चैनपुर थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव निवासी ददन राम का पुत्र है। उन्होंने बताया कि होली को लेकर पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला के निर्देश पर इलाके में लगातार छापेमारी की जा रही है।
गुप्त सूचना के आधार पर बरछियादह पहाड़ी के पास पुलिस जब छापेमारी की तो 117 लीटर देसी शराब मिली। जबकि 700 लीटर अर्धनिर्मित शराब को वहीं विनष्ट कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ थाने में मद्य निषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच कराई गई। न्यायालय में पेश करने पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वाहन चेकिंग के दौरान शराब संग युवक धराया भभुआ। वाहन जांच के दौरान सोमवार को सदर थाने की पुलिस ने दो बोतल बियर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। थाना में पदस्थापित एसआई प्रदीप कुमार द्वारा दिए गए प्राथमिकी आवेदन में लिखा गया है कि गिरफ्तार आरोपित टुनटुन कुमार भभुआ थाना क्षेत्र के सिवों गांव निवासी सत्येंद्र बिंद का पुत्र है। थाना के पास वाहन जांच के दौरान उसे पकड़ा गया। हालांकि वह पुलिस को देख भाग रहा था। लेकिन, पुलिस ने उसे खदेड़कर गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराकर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। नशे की हालत में चार आरोपितों को पकड़ा भभुआ। नगर और सोनहन थाने की पुलिस ने क्षेत्र में छापेमारी कर नशे की हालत में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया हैं। भभुआ पुलिस ने सपनौतियां गांव निवासी प्रदीप चौबे, खनांव निवासी दिनेश्वर खरवार व सोनहन पुलिस ने ओदार निवासी ललन सिंह के पुत्र विकास कुमार और करमा निवासी बीरबल नट के पुत्र ओप्रकाश कुमार शामिल हैं। मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि होने पर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। हि.प्र.
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


