Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsChaurasia Community Meeting Discusses Social and Educational Issues in Ward 13
पान और प्रेम का प्रतीक है चौरसिया समाज: पंकज

पान और प्रेम का प्रतीक है चौरसिया समाज: पंकज

संक्षेप:

शहर के वार्ड 13 में हुई बैठक में सामाजिक व शैक्षणिक मुद्दों पर चर्चा शहर के वार्ड 13 में हुई बैठक में सामाजिक व शैक्षणिक मुद्दों पर चर्चा

Sun, 5 Oct 2025 08:25 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

शहर के वार्ड 13 में हुई बैठक में सामाजिक व शैक्षणिक मुद्दों पर चर्चा भभुआ, कार्यालय संवाददाता। शहर के वार्ड 13 के सामुदायिक भवन में रविवार को चौरसिया समाज की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रताप चौरसिया व संचालन सुदामा चौरसिया ने किया। मुख्य अतिथि संगठन के जिलाध्यक्ष पंकज चौरसिया और विशिष्ट अतिथियों में उत्तम चौरसिया, विजय चौरसिया, अभिमन्यु चौरसिया, अजीत चौरसिया, मुखिया प्रतिनिधि राजेश चौरसिया थे। समाज के लोगों ने अतिथियों का स्वागत किया। बैठक में समाज के संगठनात्मक ढांचे को सशक्त करने और युवाओं को नेतृत्व में आगे लाने पर चर्चा हुई। इस दौरान भभुआ प्रखंड अध्यक्ष पद पर सुदामा चौरसिया को चुना गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि चौरसिया समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और आने वाले समय में यह समाज हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगा। हमारा समाज पान और प्रेम का प्रतीक है। हम सामाजिक सौहार्द में विश्वास करते हैं। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रखंड कार्यकारिणी का गठन कर सांगठनिक गतिविधियों को बढ़ाई जाए। बैठक में समाज की शैक्षणिक उन्नति, राजनीतिक भागीदारी और आर्थिक मजबूती पर गहन विचार-विमर्श किया गया। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने, महिलाओं को शिक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाने तथा राजनीति में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। चौरसिया समाज एकजुट होकर समाज के विकास, युवाओं के भविष्य और संगठन की एकता के लिए सतत् कार्य करने का संकल्प लिया गया। फोटो- 5 अक्टूबर भभुआ- 11 कैप्शन- भभुआ शहर के वार्ड 13 स्थित सामुदायिक भवन में रविवार को हुई बैठक में भाग लेते चौरसिया समाज के लोग।