पीएम ने शुरू किया हृयूमन पैपिलोना वायरस टीकाकरण अभियान
कैमूर जिले में माता पिता से सहमति पत्र प्राप्त कर 14 वर्ष आयु की बच्चियों को लगेगी गर्डाशील- 4 वैक्सीन पहले सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए दो टीके लगते थे, अब एक डोज

कैमूर जिले में माता पिता से सहमति पत्र प्राप्त कर 14 वर्ष आयु की बच्चियों को लगेगी गर्डाशील- 4 वैक्सीन सदर अस्पताल में जिलाधिकारी ने गर्डाशील- 4 वैक्सीनेशन शुरू कराया पहले सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए दो टीके लगते थे, अब एक डोज 20 बच्चियों का किया गया वैक्सीनेशन 10 हजार वैक्सीन की आपूर्ति की गई (पेज चार की बॉटम खबर) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के बचाव के लिए हृयूमन पैपिलोना वायरस (एचपीवी) का शुभारंभ शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अजमेर में एवं पटना में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय द्वारा किया गया। जिला पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह द्वारा सदर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन सभाकक्ष में शुभारम्भ किया गया।
कार्यक्रम के स्कूल की छात्राओं, जीविका एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा लाई गईं 14 वर्ष आयु की 20 बच्चियों का टीकाकरण किया गया। माता-पिता के सहमति पत्र पर उन्हें गर्डाशील- 4 वैक्सीन लगाते हुए प्रमाण पत्र दिया गया। यह कार्यक्रम अगले तीन माह तक सदर अस्पताल सहित जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चलेगा। यह टीका केवल एक ही बार दिया जाएगा, जिससे बच्चियों में सर्वाइकल कैंसर की आशंका कम रहेगी। राज्य मुख्यालय पटना से प्रथम चरण के लिए कैमूर जिला में कुल 10080 वैक्सीन की आपूर्ति की गई है। टीकाकरण का लक्ष्य कैमूर जिला की जनसंख्या का एक प्रतिशत लगभग 20 हजार निर्धारित किया गया है। इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूल की बच्चियां व शिक्षिका शामिल रही। मौके पर सिविल सर्जन डॉ. विंदेश्वरी रजक, एसीएमओ डॉ. शांति कुमार मांझी, डीआईओ डॉ. रविन्द्र कुमार चौधरी, जिला वैक्टर बोर्न नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. सत्य स्वरुप, डीपीएम ऋषिकेश जायसवाल, जिला लेखा प्रबंधक प्रभात कुमार, जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी मधुसुदन सिंह एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे। प्रथम डोज 15100 व दूसरी 2000 को दी गई है भभुआ। कैमूर जिले के विभिन्न प्रखण्डों में सरकार द्वारा उपलब्ध एचपीबी का सर्वोवैक्स वैक्सीन 9-14 वर्ष आयु की बच्चियों को दी गई है। इनमें 15100 बालिकाओं को प्रथम डोज और 2000 बालिकाओं को दूसरा डोज सर्वोवैक्स वैक्सीन दी गई है। शेष ब्च्यियों 13100 को दूसरी डोज वैक्सीन दी जाएगी। उनको कोर्स पूरा कर करने में अभी समय लगेगा। केंद्र सरकार के इस अभियान की शुरुआत करने से बच्चियों को विद्यालय से वैक्सनी लेने आने-जाने में बच्चियों की परेशानी कम होगी। क्योंकि पहले दो वैक्सीन लेने पड़ती थी। लेकिन, एक ही डोज से कोर्स पूरा हो जाएगा। हि.प्र. डिजिटल प्लेटफॉर्म यू-विन से होगी मॉनिटरिंग भभुआ। इस महाभियान को पारदर्शी और सुलभ बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग डिजिटल प्लेटफॉर्म 'यू-विन' का सहारा ले रहा है। अभिभावक अपनी बेटियों का पंजीकरण घर बैठे या सीधे टीकाकरण केंद्र पर जाकर करा सकते हैं। टीकाकरण के बाद डिजिटल प्रमाणपत्र भी प्राप्त कर सकते हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह टीकाकरण पूरी तरह स्वैच्छिक है। वैक्सीनेशन के लिए माता-पिता की सहमति अनिवार्य होगी। ताकि कोई बच्ची वंचित नहीं रह सके जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि वैक्सीनेशन के बाद मामूली दर्द या हल्का बुखार जैसे सामान्य लक्षण दिख सकते हैं, जो दो-तीन दिनों में स्वत: ठीक हो जाते हैं। बिहार के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर पटना जैसे शहरी इलाकों तक इस अभियान को मिशन मोड में चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी बच्ची इस सुरक्षा चक्र से वंचित न रहे। हि.प्र. फोटो- 28 फरवरी भभुआ- 9 कैप्शन- सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन के सभा कक्ष में शनिवार को हृयूमन पैपिलोना वायरस टीका लेने के लिए बैठीं किशोरियां।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



