चैनपुर में तीन चरणों में पूरी की जाएगी जनगणना प्रक्रिया

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

प्रखंड क्षेत्र में 17 अप्रैल से जनगणना शुरू होगी, जो एक मई तक चलेगी। बीडीओ शुभम प्रकाश ने बताया कि कर्मी घर-घर जाकर 33 तरह की जानकारी लेंगे और सभी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। 417 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिनके लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

चैनपुर में तीन चरणों में पूरी की जाएगी जनगणना प्रक्रिया

बोले बीडीओ, जनगणना कर्मी को दी जानेवाली सभी जानकारी गोपनीय रहेगी प्रखंड में 17 से शुरू होनेवाली जनगणना के लिए 417 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति (पेज चार) चैनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में 17 अप्रैल से जनगणना शुरू होगी, जो एक मई तक चलेगी। तीन चरणों में इसे पूरा करने का लक्ष्य है। यह जानकारी बीडीओ शुभम प्रकाश ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने जनगणना प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की बात कही। उन्होंने बताया कि कर्मी घर-घर जाकर 33 तरह की जानकारी लेंगे। उन्होंने आमजनों से अपील की कि जब कर्मी उनके घर जाएं तो पूरी जानकारी दें।

उन्होंने आमजनों को आश्वास्त किया कि उनके द्वारा दी गई सभी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। बीडीओ ने कहा कि जनगणना को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन कृत संकल्पित है। इस कार्य में 417 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें आशा, जीविका, सेविका के अलावा जनप्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 52 सुपरवाइजर को दक्षता पूर्वक कार्य करने के लिए लगाया गया है। इन्हें 13 से 26 अप्रैल तक ट्रेनिंग दी जाएगी। ऐप के माध्यम से जनगणना से संबंधित सभी जानकारियां लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी। अन्य जानकारी देने के लिए कर्मी प्रतिनियुक्त रहेंगे। (चैनपुर से संत दुबे)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।