ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भभुआ100 करोड़ टीका पर जश्न, जगमगाया अनुमंडल अस्पताल

100 करोड़ टीका पर जश्न, जगमगाया अनुमंडल अस्पताल

रंग बिरंगे लाइटों से सजाया गया अस्पताल, बढ़ी रौनक एमएलसी ने एएनएम व सफ़ाई कर्मियों को शॉल देकर किया...

100 करोड़ टीका पर जश्न, जगमगाया अनुमंडल अस्पताल
हिन्दुस्तान टीम,भभुआFri, 22 Oct 2021 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

रंग बिरंगे लाइटों से सजाया गया अस्पताल, बढ़ी रौनक

एमएलसी ने एएनएम व सफ़ाई कर्मियों को शॉल देकर किया सम्मानित

मोहनियां। एक संवाददाता

देश की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक सौ करोड़ लोगों के वैक्सीनेशन का जश्न पूरा देश मना रहा है। इसी क्रम में अनुमंडल अस्पताल को सजाकर चकाचक किया गया। गुरुवार से ही लाइटों से जगमगा रहे अस्पताल भवन की रौनक बढ़ गई है। देश को इतनी बड़ी सफलता मिलने के बाद स्थानीय एमएलसी संतोष कुमार सिंह ने अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों व सफाई कर्मियों को शॉल देकर सम्मानित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत का दुनिया भर ने नाम रौशन हो रहा है। इतनी बड़ी संख्या को मुफ्त में कोरोना का टीका लगवाना अपने आप में मिसाल हैै। इस मौके पर उपाधीक्षक डॉक्टर ए के दास, स्वस्थ्य प्रबन्धक जय प्रकाश सिंह समेत कई लोग मौजूद थे। उधर कुदरा में कोरोना संक्रमण के खिलाफ देश में चले टीकाकरण के सौ करोड़ पूरा होने पर प्रखंड के सलथुआ पंचायत के कई स्थानों पर मानव श्रृंखला बनाया गयी। जिसमें स्कूल के बच्चों के साथ ग्रामीणों ने भाग लिया। मानव श्रृंखला के माध्यम से कोरोना का वैक्सीन लेने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। डंगरी मध्य विद्यालय, विशनपुरा व कैथियां के मानव श्रृंखला में काफी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। श्रृंखला में डंगरी विद्यालय के शिक्षा समिति के अध्यक्ष कन्हैया राय , प्रधानाध्यापक हारून अंसारी , संकुल समन्यवक ओम प्रकास पटेल, शिक्षक अंजुम अंसारी, जय कृष्ण पाल, शिक्षिका किरण देवी , आशा देवी , माधुरी देवी , धनपातो देवी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

फ़ोटो 22 अक्टूबर मोहनियां 6

फ़ोटो अनुमंडल अस्पताल में शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित करते निवर्तमान विधान पार्षद

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें