Bhabua News: शुकुल मड़ैया पहाड़ी मंदिर में अखंड हरिकीर्तन

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

Bhabua News: भगवानपुर। सावन की तीसरी सोमवारी को शुकुल मड़ैया पहाड़ी के शुक्लेश्वर महादेव मंदिर में अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ। पूजा सामग्री की दुकानें एवं श्रद्धालुओं की सेवा का विशेष प्रबंध किया गया। कांवरियों ने हजरिया और बुढ़वा महादेव का दर्शन पूजन किया। पचइया और नागपंचमी का पर्व परंपरागत रूप से मनाया गया।

Bhabua News: शुकुल मड़ैया पहाड़ी मंदिर में अखंड हरिकीर्तन

Bhabua News: भगवानपुर। सावन की तीसरी सोमवारी को शुकुल मड़ैया पहाड़ी के शुक्लेश्वर महादेव मंदिर में अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ। आसपास के गांव के काफी शिव भक्तों ने अखंड कीर्तन गायन में भाग लिया। अखंड कीर्तन हरे राम-हरे कृष्ण के मंत्र से पहाड़ी गूंज रही थी। ध्वनि विस्तारक यंत्र से मंत्र की आवाज से आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया है। अखंड हर कीर्तन के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में शिव भक्त श्यामा दुबे, बेचन चंद्रवंशी, अंतू हलवाई, गोलवा बाबा, गणेश पांडेय, जल्लू शर्मा सहित अन्य जुटे हैं।

मेले का आयोजन

मेला परिसर में सजीं पूजा सामग्री की दुकानें भगवानपुर। मुंडेश्वरी धाम में चल रहे श्रावणी मेला को लेकर परिसर में प्रसाद, चुनरी, नारियल, धूप, अगरबत्ती, रूई, रोली, सिंदूर, फूल-माला, बेलपत्र, भोजन, नाश्ता, चाय आदि की करीब 350 से भी अधिक दुकानें सजी हैं। दुकानदारों को दुकान के आसपास साफ-सफाई रखने का निर्देश समिति के सचिव अशोक कुमार द्वारा दी गई है। श्रद्धालुओं से भी मेला परिसर में दोना, कागज आदि का इस्तेमाल कर नहीं फेंकने की अपील की जा रही है। मेला परिसर में जेबकतरों पर खास नजर रखी जा रही है।

सुविधाएँ और सुरक्षा

मुंडेश्वरी में सुविधा व सुरक्षा का है प्रबंध भगवानपुर। मां मुंडेश्वरी न्यास समिति के सचिव अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तीसरी सोमवारी को हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने चतुर्मुखी महामंडलेश्वर के साथ माता मंडेश्वरी की पूजा की। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चांदनी, कारपेट बिछाया गया है। सुरक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य जांच, वाहन पार्किंग, आवासन, विश्राम करने का इंतजाम किया गया है। स्वच्छता का खास ध्यान दिया जा रहा है। इस बार भीड़ को देखते हुए सिक्यूरिटी गार्ड का भी प्रबंध किया गया है। भगवानपुर थाने की पुलिस भी तैनात है।

कांवरियों का दर्शन

हजरिया व बुढ़वा महादेव स्थल का दर्शन पूजन किए भगवानपुर, एक संवाददाता। सावन के तीसरी सोमवारी को भगवानपुर से सरैयां होते हुए मुंडेश्वरी धाम में हजारों कांवरिए पहुंचे। वह गुप्ताधाम से आ रहे थे। सरैयां की ओर से राह तय कर मुंडेश्वरी जा रहे आरा के कांवरियों के जत्था में शामिल सुशील प्रजापति, रामेश्वर सिंह व अमरेंद्र कुमार ने बताया कि वह लोग कई वर्षों से यहां पूजा करने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि हजरिया महादेव और बुढ़वा महादेव काफी प्राचीन हैं, ऐसा वह लोग ग्रामीणों से सुने हैं। हजरिया महादेव के बारे में कहा जाता है कि एक ही शिवलिंग में एक हजार से अधिक शिवलिंग हैं, जिनपर जलाभिषेक करने से एक हजार शिवलिंग के पूजन करने के बराबर फल मिलता है।

पचइया और नागपंचमी

पचइया और नागपंचमी परम्परागत ढंग से मनी भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न पंचायत में सोमवार को पचइयां और नागपंचमी का पर्व परम्परागत ढंग से मनाया गया। घरों में महिलाओं ने धान का लावा और दूध चढ़ाकर नागदेवता की पूजा की और सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। पचइयां पर्व को लेकर बच्चे और बच्चियां घरों से लेकर बाग-बागीचों के पेड़ों की डालियों में झूला लगाकर झूलते देखे गए। ग्रामीण इलाकों में युवाओं ने चिक्का, कबड्डी आदि पारंपरिक खेलों का आनंद लिया।

सामान्य प्रश्न

सावन की तीसरी सोमवारी कब मनाई गई?
सावन की तीसरी सोमवारी को शुकुल मड़ैया पहाड़ी के शुक्लेश्वर महादेव मंदिर में अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsभभुआBhabua News: शुकुल मड़ैया पहाड़ी मंदिर में अखंड हरिकीर्तन