Bhabua News: इंद्रा परशुराम सिंह महिला कॉलेज में सावन महोत्सव आयोजित
Bhabua News: इंद्रा परशुराम सिंह महिला कॉलेज में सावन महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें मेहंदी और कजरी गायन प्रतियोगिता हुई। मेहंदी प्रतियोगिता में सैरून खातून ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि कजरी गायन में श्रीयांशी पांडेय ने जीत हासिल की। छात्राओं ने सावन की थीम पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।

Bhabua News: इंद्रा परशुराम सिंह महिला कॉलेज में सावन महोत्सव आयोजित मेहंदी और गजरी गायन प्रतियोगिता में छात्राओं ने कला का किया प्रदर्शन सफल छात्राओं को किया गया पुरस्कृत, शिक्षा के साथ गतिविधियां जरूरी भभुआ, नगर संवाददाता। कुदरा के चिलबिली स्थित इंद्रा परशुराम सिंह महिला कॉलेज में शनिवार को सावन महोत्सव आयोजित हुआ। इस दौरान मेहंदी और कजरी गायन प्रतियोगिता आयोजित हुई।
मेहंदी प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरित
मेहंदी प्रतियोगिता में सैरून खातून प्रथम, अनामिका कुमारी द्वितीय, लीशु कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि कजरी गायन में श्रीयांशी पांडेय प्रथम, देवी कुमारी द्वितीय, बेबी कुमारी को तृतीय, रीया कुमारी चतुर्थ, प्रियांशी कुमारी को पंचम स्थान मिला। मेहंदी प्रतियोगिता में बेबी कुमारी, नेहा कुमारी, सैरून खातून, लवली कुमारी, मनीषा कुमारी, शिवानी सिंह, सौम्या कुमारी सिंह, अनामिका कुमारी, खुशबू कुमारी, लीशु कुमारी, अमृता कुमारी, सृष्टि कुमारी, प्रियांशी कुमारी, नेहा कुमारी, खुशी कुमारी, गुड़िया कुमारी आदि छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान परिसर हरे रंग-बिरंगे परिधानों, लोक संस्कृति और छात्राओं के उत्साह से सराबोर दिखाई दिया। छात्राओं ने सावन की थीम पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
शिक्षिकाओं की भूमिका
शिक्षिकाओं ने कहा कि सावन भक्ति, श्रद्धा, प्रेम, शृंगार और सौहार्द का महीना है। ऐसे आयोजन संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. कॉलेज के सचिव संतोष कुमार ने कहा सावन महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय परंपरा, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों को सहेजने का एक सशक्त माध्यम है। छात्राओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता, लोकगीत प्रतियोगिता सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। लोकगीतों की मधुर प्रस्तुतियों ने सावन के उल्लास को और भी जीवंत बना दिया। कैप्शन- कुदरा के चिलबिली स्थित इंद्रा परशुराम सिंह महिला कॉलेज में शनिवार को आयोजित प्रतियोगिता में हाथों पर मेहंदी रचा प्रदर्शित करतीं छात्राएं。

