नितिन नवीन के अध्यक्ष बनने पर जश्न
भभुआ में नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी साझा की और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया। वहीं, पुलिस ने अखलासपुर गांव से एक वारंटी को गिरफ्तार किया और चोरी हुए ई रिक्शा को बरामद किया।

भभुआ। नितिन नवीन के भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर मंगलवार की शाम पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकता चौक पर जश्न मनाया। एक-दूसरे को मिठाई खिला खुशी साझा की और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया। मौके पर संतोष खरवार, अमित ट्विंकल, सुनील केसरी, रंजन कुमार, विनोद, मुन्ना कुमार ने कहा कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता पार्टी को जनहित के कार्यों में और आगे बढ़ाएगी। अखलासपुर से मारपीट का वारंटी गिरफ्तार भभुआ। अखलासपुर गांव से मारपीट के एक वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी अखलासपुर गांव का उपेंद्र चौहान है। उसके खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज है और न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था।
सदर अस्पताल में उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। (हि.प्र.) चोरी गए ई रिक्शा को किया बरामद भभुआ। शहर के एकता चौक से चोरी गए ई रिक्शा चोरी को पुलिस ने सिकठी रोड से बरामद किया। गया है। उक्त मामले में जिले के दुर्गावती थाना के अकोढ़ी गोला निवासी विजय बिन्द ने नगर थाना में आवेदन देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। अकोढ़ी गोला निवासी विजय बिंद ने बताया कि सोमवार की शाम ई रिक्शा की चोरी हुई है। हि.प्र.
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


