नगर परिषद के सभाकक्ष में होली मिलन समारोह

Mar 02, 2026 07:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

भभुआ में सोमवार को नगर परिषद के सभाकक्ष और जिला अधिवक्ता संघ भवन में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जनप्रतिनिधियों और वकीलों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। ग्रामीणों ने बाजार में रंग-बिरंगी पिचकारियों और हर्बल गुलाल की खरीदारी की।

नगर परिषद के सभाकक्ष में होली मिलन समारोह

भभुआ। नगर परिषद के सभाकक्ष में सोमवार को होली मिलन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य पार्षद विकास तिवारी, कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय, उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि मंटू सिंह आदि थे। जनप्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मी एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिले और होली की शुभकामनाएं दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। ढोल, तासा, झांझ, झाल, करताल की धुन पर गायकों ने फाग गीत गाए। होली खेले रघुवीरा अवध में गीत पर कार्यपालक पदाधिकारी ने झाल बजाकर समां बांध दिया। अधिवक्ता भवन में होली मिलन समारोह भभुआ। जिला अधिवक्ता संघ भवन में सोमवार की शाम होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रविन्द्र नाथ चौबे ने की।

समारोह में न्यायिक पदाधिकारी व वकील शामिल हुए। होली मिलन समारोह में वकीलों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। समारोह में मनीष ओझा, अतुल तिवारी, मनोज मिश्रा, अमित द्विवेदी सहित काफी संख्या में वकील उपस्थित हुए। हि.प्र. ग्रामीणों ने गांव के बाजार में की खरीदारी रामपुर। रंगों के पर्व होली को सोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए सोमवार को ग्रामीणों ने गांव के बाजारों में खरीदारी की। मुख्य बाजार बेलांव सहित अमांव, सबार, भिखमपुरा में रंग-बिरंगी पिचकारियां, अबीर, गुलाल, रंग की ओर लोगों का ध्यान आकृष्ट हुआ। दुकानों पर इस बार पारंपरिक प्लास्टिक पिचकारी के अलावा नए डिजाइन की पिचकारियों ने खास जगह बनाई है। बच्चों को प्रेशर पंप वाली पिचकारियां खूब पसंद आ रही थी। छोटे बच्चों के लिए प्लास्टिक की पिचकारियां भी बाजार में उपलब्ध थीं। दुकानदारों की मानें तो 10 से 100 रुपये तक की पिचकारियां बिक रही हैं। रंगों की बात करें तो बाजार में हर्बल गुलाल और आर्गेनिक रंगों की मांग बढ़ी है। गुलाबी, पीला, हरा और नीला रंग सबसे अधिक बिक रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।