Bhabua News: हजरत मोहम्मद पैगम्बर साहब के यौम ए पैदाइश पर जुलूस आज
Bhabua News: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर भभुआ में जुलूस निकला जाएगा। विभिन्न मुहल्लों के लोग एकता चौक पर जमा होंगे और यहां से बड़ा जुलूस निकलने के बाद दुआ और फातेहा की जाएगी। जुलूस के दौरान तिरंगा और इस्लामिक झंडा साथ होगा। गुलाब और खजूर बांटकर भाईचारे का संदेश दिया जाएगा।

Bhabua News: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर एकता चौक के पास राहगीरों को छोहाड़ा व गुलाब का फूल देकर भाईचारगी का देंगे संदेश घरों में जर्दा, मीठा, पुलाव व अन्य चीजों से अकीदतमंद करेंगे फातेहा जुलूस में चल रहे लोगों के हाथों में दिखेगा तिरंगा और इस्लामिक झंडा (पेज चार की लीड खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता।
जुलूस की योजना
हजरत मोहम्मद पैगम्बर साहब के यौम-ए-पैदाइश पर बुधवार को विभिन्न मुहल्लों से जुलूस निकलेगा। सभी जुलूस एकता चौक पर आएंगे और यहीं से बज्मे मुस्तफा कमेटी के नेतृत्व में दोपहर दो बजे से संयुक्त रूप से बड़ा जुलूस निकलेगा। इसमें दखिन मुहल्ला, नवाबी मुहल्ला, सब्जी मंडी, छावनी मुहल्ला, फारुकी नगर आदि मुहल्लों के लोग शामिल रहेंगे। जुलूस एकता चौक, सब्जी मंडी, नवाबी मुहल्ला, डॉ. रसूल की गली, महावीर स्थान, पूरब मुहल्ला, एकता चौक, जेपी चौक, पटेल चौक, छावनी मुहल्ला के रास्ते एकता चौक पर पहुंचेगा। यहां दरूद-ओ-सलाम के बाद दुआ और फातेहा की जाएगी। इसके पहले दखिन मुहल्ला मदरसा के बच्चों द्वारा सुबह आठ बजे जुलूस निकाला जाएगा।
भाईचारगी का संदेश
इस दौरान एकता चौक पर आमजनों गुलाब का फूल और खजूर वितरण कर अकीदतमंद भाईचारगी का संदेश देंगे। इसकी जानकारी बज्मे मुस्तफा कमेटी के सरपरस्त रमजान अंसारी, इरशाद अहमद खान, शकीर अहमद खाना, अफरोज आलम ने दी और बताया कि इसकी तैयारी में उनके अलावा कमेटी के सदर सब्बार राइन, नायब सदर शफिक इद्रीसी, सचिव शाहनवाज खान, अमजद अली, नौशाद गद्दी आदि जुटे हैं। जुलूस में शामिल लोगों के हाथों में तिरंगा और इस्लामिक झंडा दिखेगा। अकीदतमंद पैगंबर मोहम्मद साहब के जीवन, उनके आचरण और उनकी शिक्षाओं को याद करेंगे। हुजूर की पैदाइश के जश्न में डूबे नन्हे-मुन्ने भी उत्साहित दिखेंगे।
शांति समिति की बैठक
सरपरस्त रमजान अंसारी व इरशाद अहमद खां ने बताया कि शांति समिति की बैठक में मिले निर्देश का पालन किया जाएगा। पैगम्बर मोहम्मद साहब की पैदाइश का जश्न अकीदतमंदों द्वारा अखलाक और खुलूश के साथ मनाया जाएगा। शहर में रौशनी का किया गया है इंतजाम मोहम्मद पैगम्बर साहब की पैदाइश की खुशी में शहर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगे झालर हवा के झोंके से झिलमिल कर रहे हैं। रौशनी का इंतजाम किया गया है। हर लोग अपने हाथों में झंडा लिए आमदे रसूल की खुशी में नारा व दरुद शरीफ, नातिया कलाम पढ़ते हुए शांतिपूर्ण शहर में गश्त लगाएंगे। एकता चौक पर बने मंच से विद्वान मुस्लिम द्वारा सलातो सलाम व फातेहा के बाद सिरनी तकसिम किया जाएगा। इसके बाद जुलूस संपन्न हुआ।
गुलाब और खजूर का वितरण
गुलाब के एक हजार फूल बांटे जाएंगे बज्मे मुस्तफा कमेटी की ओर से सुबह में इरशाद खां के कटरा के पास खजूर व गुलाब के फूल बांटे जाएंगे। आमजनों में सेब, केला, बिस्कुट, पानी, मीठा, जर्दा आदि का भी वितरण करने का इंतजार किया जाएगा। बताया गया कि बनारस से गुलाब के फूल और खजूर मंगाए गए है। एकता चौक की ओर से गुजरने वाले हर शख्स व जुलूस में आए लोगों तथा गणमान्यजनों में गुलाब के फूल भेंट किए गए। अमन-ओ-अमान के साथ हुए कार्यक्रम विभिन्न मुहल्लों में जुलूस-ए-परचम-ए-रसूल निकाल कर नात शरीफ से रसूल की शान का इजहार किया जाएगा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अमन-ओ-अमान के साथ रसूल की यौम-ए-पैदाइश के मौके पर कार्यक्रम होंगे। घरों और मस्जिदों में मिलाद के साथ-साथ कुरआनख्वानी होगी। मस्जिदों की रंग-बिरंगी सजावट की गई है। फोटो- 25 अगस्त भभुआ- 4 कैप्शन- मोहम्मद पैगम्बर साहब के यौम-ए-पैदाइश को लेकर मंगलवार को शहर के सब्जी मंडी रोड में की गई सजावट।

