
नाराज ग्रामीण मतदाताओं को मनाने का शुरू हुआ दौर
संक्षेप: विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और प्रत्याशी नाराज मतदाताओं को मनाने में जुट गए हैं। अधौरा में एक प्रत्याशी ने एक प्रमुख मतदाता के घर जाकर उनकी नाराजगी का कारण जाना। मतदाता ने बताया कि उनकी नाराजगी गांव की समस्याओं से जुड़ी है। प्रत्याशी अब अपनी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।
विधानसभा चुनाव में खुलकर सामने आने लगे हैं पुराने गिले-शिकवे प्रत्याशी खुद रूठे मतदाताओं के घर पहुंचकर कर रहे मान-मनौव्वल (पेज चार) अधौरा, एक संवाददाता। विधानसभा चुनाव के चंद दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में प्रत्याशी उन मतदाताओं को मनाकर अपने पाले करने में जुट गए हैं, जो उनसे, पार्टी या अन्य कारणों से नाराज चल रहे हैं। अधौरा में सोमवार को एक प्रत्याशी मतदाता के घर पहुंचे। इस मतदाता की समाज में अच्छी पकड़ है। उनकी वजह से वोट गड़बड़ाए नहीं नहीं यह सोंच अपने खासमखास के साथ गए और उनकी नाराजगी जाननी चाही। मतदाता का कहना था कि उनकी नाराजगी व्यक्तिगत नहीं है।

गांव की समस्या से जुड़ी है। आपके भरोसे गली-नाली निर्माण कराने का ग्रामीणों से बात कह दी थी। नहीं बनी, तो वह मुझे उलाहना दे रहे हैं। इस तरह की समस्या भी प्रत्याशियों को परेशान कर रही है। चुनाव में पुराने गिले-शिकवे खुलकर सामने आ ही जाते हैं। ऐसे में चुनावी धुरंधरों के सामने सबसे बड़ी समस्या इन रूठे मतदाताओं को मनाने की है। अब रूठे हुए मतदाताओं को मनाने के लिए प्रत्याशी अपने खास लोगों के साथ पहुंचकर मान-मनौवल कर रहे हैं। कोई वृद्ध मतदाताओं का पैर छूकर आशीर्वाद ले रहे हैं तो हमउम्र से गले और छोटे के कंधे पर हाथ रख बात करते देखे जा रहे हैं। वह अपनत्व प्रदर्शित करने की हर कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीणों ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर मुंह खोला और कहा कि एकडिहवा टोला में जाने के लिए ध्वस्त पुलिया नहीं बनी। बस स्टैंड, थाना, बाजार से जलजमाव की समस्या का समाधान नहीं हुआ। पेयजलापूर्ति की अच्छी व्यवस्था नहीं की गई। कई गलियों में नाली नहीं बनी। इन समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी का निर्वहन किसी ने नहीं किया। कमजोर व मजबूत बिंदु की तलाश चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में जदयू, राजद, वीआईपी, बसपा, आप आदि के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। मजबूत प्रत्याशी अपने कमजोर व मजबूत बिंदु की तलाश कर रहे हैं। जहां वह कमजोर हैं, वहां के हिसाब से उसमें सुधार लाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। वह देर रात तक मतदाताओं के बीच देखे जा रहे हैं। मतदाताओं के बीच अपनी पहुंच और प्रतिद्वंदी को ताकत दिखाने के उद्देश्य से दिनभर गांवों और प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




