पहाड़ी व जगंली इलाको में कैमूर पुलिस ने चलाया कांम्बिग ऑपरेशन

पहाड़ी व जगंली इलाको में कैमूर पुलिस ने चलाया कांम्बिग ऑपरेशन

संक्षेप:

पेज तीन की सेकेंड लीड खबर पेज तीन की सेकेंड लीड खबर पहाड़ी व जगंली इलाको में कैमूर पुलिस ने चलाया कांम्बिग ऑपरेशन एसपी के नेतृत्व में

Oct 12, 2025 09:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

पेज तीन की सेकेंड लीड खबर पहाड़ी व जगंली इलाको में कैमूर पुलिस ने चलाया कांम्बिग ऑपरेशन एसपी के नेतृत्व में एसडीपीओ व थानाध्यक्षो के साथ अर्द्धसैनिक बल के जवान थे शामिल चुनाव को ले जिले के अधौरा,करमचट व भगवानपुर के इलाको में चला सर्च अभियान भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विधानसभा चुनाव को शान्तिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के उदेश्य से जिले के पहाड़ी व जगंली इलाको में कैमूर पुलिस ने कांम्बिग ऑपरेशन चलाया। कैमूर पहाड़ी व जगंली इलाको में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला के नेतृत्व में एसडीपीओ मनोरंजन भारती ,अधौरा,भगवानपुर व करमचट थानाध्यक्षो के साथ भारी संख्या में अर्द्धसैनिक बल के जवानो ने जगंलो में सर्च अभियान चलाया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिले के करमचट,भगवानपुर व अधौरा के बड़वानकला गांव तक पहाड़ी इलाको में कैमूर पुलिस ने पहुंचकर ग्रामीणो से बातचीत करते हुए इलाके की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्भिक होकर अपने मतो का प्रयोग करने के लिए कहा गया। विधानसभा चुनाव को ले जिले के अधौरा,करमचट व भगवानपुर के जगंली इलाको में कैमूर पुलिस व अर्द्धसैनिक बलो के जवानो में सर्च अभियान चलाया। एसपी ने कांम्बिग ऑपरेशन के दौरान जिले के अधौरा,भगवानपुर व करमचट थानाध्यक्षो से जिला पुलिस व अर्द्धसैनिक बलो के साथ संयुक्त रुप से कैमूर पहाड़ी व जगंली इलाको में सर्च अभियान चलाने का निर्देश जारी किया। जिले में विधानसभा चुनाव को शान्तिपूर्ण व निष्पक्ष कराना कैमूर पुलिस की प्राथमिकता में हैं। जिले के पहाड़ी व जगंली इलाको में काम्बिग ऑपरेशन चलाने के भगवानपुर,चैनपुर, अधौरा व करमचट थाना को भारी संख्या में सीआरपीएफ जवानो को मुहैया कराया गया हैं। जिले के अधौरा पहाड़ी से सटे यूपी वार्डर पर चेकपोस्ट स्थापित किया गया है,जहां पुलिस अफसर व जवानो को आने जाने वालो की सधन जांच करने का निर्देश जारी किया गया हैं,जिनके द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा हैं। फोटो परिचय 12-भभुआ-03-एसपी के नेतृत्व में कैमूर के पहाड़ी व जगंली इलाको में पुलिस अफसर व जवानो ने चलाया सर्च अभियान