Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsCameo Players Shine in National Taekwondo Championship Winning 20 Medals
नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कैमूर का शानदार प्रदर्शन

नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कैमूर का शानदार प्रदर्शन

संक्षेप:

खिलाड़ियों ने 20 पदक जीतकर लौटे भभुआ, बधाइयों का लगा तांता झारखंड के बोकारों में आयोजित हुई थी नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता

Jan 01, 2026 08:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

खिलाड़ियों ने 20 पदक जीतकर लौटे भभुआ, बधाइयों का लगा तांता झारखंड के बोकारों में आयोजित हुई थी नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। झारखंड के बोकारो में 26 दिसंबर से आयोजित नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कैमूर जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में भाग लेने गए कैमूर के बच्चों ने कुल 20 पदक अपने नाम किए, जिनमें 9 स्वर्ण, 7 रजत एवं 4 कांस्य पदक शामिल हैं। प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद सभी खिलाड़ी बुधवार को कैमूर लौट आए। खिलाड़ियों की इस सफलता से जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

खेल प्रेमियों, अभिभावकों एवं आम लोगों में खिलाड़ियों को बधाई देने की होड़ लगी हुई है। प्रतियोगिता में कैमूर की टीम के साथ ताइक्वांडो कोच इंदु शेखर भी गए हुए थे, जो बिहार ताइक्वांडो संघ के सचिव हैं। उनके कुशल मार्गदर्शन और निरंतर प्रशिक्षण का ही परिणाम रहा कि कैमूर के खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और पदकों की झड़ी लगा दी। खिलाड़ियों की इस सफलता से जिले के अन्य बच्चों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में कैमूर के खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।