Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsCamaur Players Shine at National Taekwondo Championship Win 20 Medals
नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कैमूर का शानदार प्रदर्शन

नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कैमूर का शानदार प्रदर्शन

संक्षेप:

झारखंड के बोकारो में हुई नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कैमूर जिले के खिलाड़ियों ने 20 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इनमें 9 स्वर्ण, 7 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं। इस सफलता से जिले में खुशी का माहौल है और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

Dec 31, 2025 08:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

खिलाड़ियों ने 20 पदक जीतकर लौटे भभुआ, बधाइयों का लगा तांता झारखंड के बोकारों में आयोजित हुई थी नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। झारखंड के बोकारो में 26 दिसंबर से आयोजित नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कैमूर जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में भाग लेने गए कैमूर के बच्चों ने कुल 20 पदक अपने नाम किए, जिनमें 9 स्वर्ण, 7 रजत एवं 4 कांस्य पदक शामिल हैं। प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद सभी खिलाड़ी बुधवार को कैमूर लौट आए। खिलाड़ियों की इस सफलता से जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

खेल प्रेमियों, अभिभावकों एवं आम लोगों में खिलाड़ियों को बधाई देने की होड़ लगी हुई है। प्रतियोगिता में कैमूर की टीम के साथ ताइक्वांडो कोच इंदु शेखर भी गए हुए थे, जो बिहार ताइक्वांडो संघ के सचिव हैं। उनके कुशल मार्गदर्शन और निरंतर प्रशिक्षण का ही परिणाम रहा कि कैमूर के खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और पदकों की झड़ी लगा दी। खिलाड़ियों की इस सफलता से जिले के अन्य बच्चों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में कैमूर के खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे। जिले के 166 स्कूलों में 10 से होगी प्रायोगिक परीक्षा भभुआ। जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले के 166 प्लस टू विद्यालयों में कक्षा 10 से इंटर तक के छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित होंगी। परीक्षा को लेकर विद्यालय स्तर पर आवश्यक व्यवस्था की गई है, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इंटर परीक्षा 2026 के लिए कैमूर जिले से करीब 25 हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। शिक्षा विभाग के अनुसार, सभी परीक्षाएं बोर्ड के निर्देशानुसार शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जाएंगी। प्रैक्टिकल परीक्षा के सफल आयोजन से छात्रों को मुख्य परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। यह परीक्षा 10 से 20 जनवरी तक होगी।