बसपा के सांसद ने जनसभा स्थल का लिया जायजा
(सत्ता संग्राम) भगवानपुर में बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक के सभा स्थल हाई स्कूल परिसर का शनिवार को मुआयना करते केंद्रीय समन्वयक सांसद रामजी गौतमभगवानपुर में बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक के सभा स्थल हाई...

(सत्ता संग्राम) भगवानपुर, एक संवाददाता। बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद की 10 सितंबर को भगवानपुर में होनेवाली जनसभा को लेकर बिहार के प्रभारी व केंद्रीय समन्वयक सांसद रामजी गौतम शनिवार को यहां आए और सभा स्थल हाई स्कूल का जायजा लिया। इसके बाद बसपा नेता आलोक सिंह के आवास पर गए, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। बाद में उन्होंने इसकी तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। आलोक ने उन्हें जानकारी दी कि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीणों को पार्टी की नीतियों, सिद्धांतो, उद्देश्य की जानकारी देकर उन्हें सभा के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के चारों प्रखंडों भगवानपुर, चांद, चैनपुर और अधौरा में जनसंपर्क अभियान के दौरान नुक्कड़ सभाएं भी की जाएंगी। सांसद ने कार्यकर्ताओं को सभा की सफलता को लेकर कई टिप्स दिए। साथ में नीरज पांडेय, ओम प्रकाश पांडेय भी थे। फोटो- 06 सितंबर भभुआ- 00 कैप्शन- भगवानपुर में बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक के सभा स्थल हाई स्कूल परिसर का शनिवार को मुआयना करते केंद्रीय समन्वयक सांसद रामजी गौतम।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




