Bhabua News: युवती के साथ मारपीट, सदर अस्पताल में इलाज

हिन्दुस्तान, भभुआ
share

Bhabua News: पेज चार डीएम ने अभियान को लेकर बैठक कीडीएम ने अभियान को लेकर बैठक कीडीएम ने अभियान को लेकर बैठक की

Bhabua News: युवती के साथ मारपीट, सदर अस्पताल में इलाज

Bhabua News: पेज चार चैनपुर। थाना क्षेत्र के मझिगावा गांव में शौच के लिए गई एक युवती के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया गया। परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां के चिकित्सक द्वारा उसे भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। घायल 18 वर्षीया राधिका कुमार मझिगावा निवासी फेंकू यादव की बेटी है। परिजनों ने बताया कि उसपर कुल्हाड़ी व लाठी से हमला किया गया है। फोटो- 12 सितंबर भभुआ- 16 कैप्शन- चैनपुर के मझिगावा की युवती पर हमला किए जाने से घायल होने के बाद शनिवार को भभुआ के सदर अस्पताल में भर्ती कर इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी।

नियोजित शिक्षक की बैठक

(सिंगल) रामपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर परिसर में शनिवार को नियोजित शिक्षक स्वाभिमान समूह की बैठक हुई। बैठक चुनाव प्रभारी अरविंद कुमार सिंह की देखरेख व अनिरुद्ध तिवारी की अध्यक्षता एवं मनोज कुमार पासवान के संचालन में हुई। शिक्षकों ने ईपीएफ, ग्रेच्युटी व अन्य मुद्दों पर चर्चा की। अध्यक्ष मनोज कुमार पासवान, उपाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सिंह, सचिव नागेन्द्र राम, संयुक्त सचिव श्री प्रसाद, कोषाध्यक्ष रवि रंजन कुमार गौरव, प्रवक्ता-सह-मीडिया प्रभारी सु्द्रिरका पाल, संगठन सचिव घनश्याम प्रसाद, संरक्षक अनिरुद्ध तिवारी, संयोजक दिनेश सिंह, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी सविता कुमारी तथा सह महिला प्रकोष्ठ प्रभारी सुमन कुमारी चुनी गईं। समिति में यमुनाधर पांडेय, सूर्यनाथ सिंह, बिकाऊ राम, पारस नाथ सिंह, राधाकृष्ण दूबे, निशांत कुमार, धीरिजा कुमारी, चंदा कुमारी, आनंदी कुमारी शामिल हैं।

डीएम की बैठक

ने अभियान को लेकर बैठक की भभुआ। समाहरणालय में डीएम कुमार अनुराग ने 'सेवा संकल्प कायाकल्प अभियान' तथा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी 'सेवा संकल्प अभियान' को लेकर बैठक हुई। डीएम ने अफसरों से कार्यों का स्पष्ट, तथ्यात्मक एवं अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं, ताकि उपयुक्त योजनाओं का चयन कर उन्हें सेवा संकल्प कायाकल्प अभियान के अंतर्गत सम्मिलित किया जा सके।

सामान्य प्रश्न

✦राधिका कुमार को किस जगह पर हमला किया गया?−
राधिका कुमार पर मझिगावा गांव में हमला किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsभभुआBhabua News: युवती के साथ मारपीट, सदर अस्पताल में इलाज