दहेज में बाइक नहीं देने पर ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
रुइया गांव में 25 वर्षीय अफसाना खातून की दहेज के लिए हत्या कर दी गई। उसके पिता का कहना है कि शादी के समय दहेज दिया गया था, लेकिन ससुराल वालों ने मोटरसाइकिल की मांग की। अफसाना को लगातार प्रताड़ित किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मृतका के पिता ने मारपीट करने की कही बात, कहा-शरीर पर हैं घाव के निशान थानाध्यक्ष ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करा ससुराल वालों पर किया केस (पेज तीन) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के रुइया गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की ससुराल वालों ने मंगलवार की सुबह हत्या कर दी। मृतका 25 वर्षीया अफसाना खातून नगर थाना क्षेत्र के रुइयां निवासी अब्दुल वाहिद की पत्नी बताई जाती है।
शादी के बाद की घटनाएँ
अफसाना के पिता जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के सरियांव निवासी साहेबजान मियां ने बताया कि वह अपनी बेटी की शादी मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ रूइयां गांव के निवासी मुर्तुजा अंसारी के पुत्र अब्दुल वाहिद उर्फ सोनू के साथ 15 मई 2024 को कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि शादी के दौरान सोने व चांदी के गहने एवं 5 लाख रुपए नकद दिया गया था। शादी के एक माह बाद उसके पति और ससुराल वालों द्वारा मोटरसाइकिल की मांग की गई। लड़की ने ससुराल वालों से कहा कि उसके पिताजी को जितना सामथ्र्या था, उतना सब कुछ दहेज में दे चुके हैं। इसके बाद से अफसाना खातून को ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा। इसको लेकर कई बार पंचायती भी हुई थी।
हत्या की जानकारी
उसने दावा किया कि मंगलवार को प्रताड़ित करते हुए उसके साथ मारपीट की गई। उसका घाव उसके शरीर पर है। इस वजह से उसकी मौत हो गई। इसका वीडियो भी बनाया गया है। रिश्तेदारों से जानकारी मिलने पर वह लोग उसकी ससुराल पहुंचे। घर में उसकी सास और छोटे बच्चे थे। पति और ससुर फरार थे। मृतका की दूधमंुही बच्ची है सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। बताया गया कि अफसाना खातून की एक साल की बच्ची भी है। इस बावत पूछे जाने पर नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराते हुए मृतका के पिता के आवेदन पर ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फोटो- 19 मई भभुआ- 10 कैप्शन- सदर अस्पताल में मंगलवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन व अन्य।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


