Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsBoosting Voter Participation Importance of Voting for Democracy and Development
लोकतंत्र की मजबूती के लिए 11 नवंबर को मतदान जरूर करें

लोकतंत्र की मजबूती के लिए 11 नवंबर को मतदान जरूर करें

संक्षेप: भभुआ में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदान की आवश्यकता और महत्व पर एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षक, छात्राएं और शिक्षकेतर कर्मियों ने मतदान में भागीदारी को बढ़ाने के लिए सामुदायिक प्रयासों और ऑनलाइन वोटिंग की सुविधा की बात की। जिला प्रशासन ने इस बार 70% मतदान का लक्ष्य रखा है।

Tue, 4 Nov 2025 08:43 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी और सहभागिता बढ़ाने मतदान प्रतिशत बढ़ेगा कहा, क्षेत्र, समाज और व्यक्ति के विकास में मतदान का बहुत बड़ा महत्व होता है (बोले भभुआ) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। लोकतंत्र की मजबूती के लिए 11 नवंबर को मतदान करना जरूरी है। इस चुनाव में सभी मतदाताओं की भागीदारी और सहभागिता बढ़ाने से ही मतदान प्रतिशत बढ़ेगा। क्षेत्र, समाज और व्यक्ति के के विकास में मतदान का बहुत बड़ा योगदान और महत्व होता है। हम मतदान करके ही योग्य, ईमानदार और अपनी पसंद के जनप्रतिनिधि का चयन कर सकते हैं। यह बातें मंगलवार को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की ओर से मतदान कितना जरूरी, मतदान का महत्व और मतदान प्रतिशत कैसे बढ़ाएं विषय पर शहर के शहीद संजय सिंह महिला कॉलेज में आयोजित संवाद कार्यक्रम में शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मी और छात्राओं ने कहा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उनका कहना था कि इसके लिए बहुआयामी दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है, जिसमें सामुदायिक सहभागिता, स्पष्ट संचार और विचारशील प्रोत्साहन शामिल है। इन रणनीतियों को लागू करके हम और आप कैमूर में एक ऐसा वातावरण बना सकते हैं, जहां के मतदान केंद्र पर पहुंचकर हर नागरिक लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने के लिए सहज और उत्सुक महसूस करें। कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाने और मतदाताओं को सुविधाजनक चुनावी अनुभव प्रदान करने के लिए ऑनलाइन वोटिंग का प्रबंध कराना भविष्य के लिए सुखद साबित हो सकता है। इससे उन लोगों को सुविधा मिलेगी, जो काफी व्यस्त जीवन जीते हैं या चलने-फिरने में दिक्कत होती है। हालांकि कुछ लोगों ने ध्यान दिलाया कि 80 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों, दिव्यांगजनों, और शरीर से कमजोर लोगों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने खास व्यवस्था कर रखा है। 80 वर्ष से ज्यादा उम्र के मतदाताओं का मतदान उनके घर जाकर डाक मतपत्र से कर्मियों से कराया। चुनाव ड्यूटी करनेवाले कैमूर के मतदाताओं का टाउन हाई स्कूल में 4 नवंबर तक मतदान कराया गया। मतदाताओं की सहायता के लिए हर मतदान केंद्र पर एक-एक स्वयंसेवक की सेवा ली जाएगी। बूथ पर रैम्प, व्हील चेयर, पेयजल, बिजली, स्वच्छता, सुरक्षा का इंतजाम किया जा रहा है। मतदाताओं की सुविधा के लिए उनके घर जाकर बीएलओ मतदाता पर्ची का वितरण किए हैं। नियमित मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इससे मतदान प्रतिशत में वृद्धि होने की संभावना है। जिला प्रशासन ने इस बार के विधानसभा चुनाव में 70 प्रतिशत तक मतदान कराने का लक्ष्य रखा है। सामुदायिक प्रयास से मतदान प्रतिशत बढ़ाना जरूरी संवाद में भाग ले रहे प्राध्यापक, शिक्षकेत्तर कर्मी और छात्राओं का कहना था कि विधान सभा चुनाव के दौरान मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए उनके स्तर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें छात्राएं भाग ले रही हैं। वह न सिर्फ खुद और परिवार बल्कि आसपास के लोगों को भी बूथ पर पहुंचकर मतदान करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। हम सभी का कर्तव्य है कि मतदान करके लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। बिहार का कैमूर मतदान करने में अन्य जिलों से आगे रहे, ऐसा हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। फोटो- 04 नवंबर भभुआ- 10 कैप्शन- शहर के शहीद संजय सिंह महिला कॉलेज में हिन्दुस्तान के बोले भभुआ संवाद में मंगलवार को भाग लेते शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी। किसने क्या कहा 1. लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी को मतदान करना जरूरी है। सभी मतदाताओं की भागीदारी और सहभागिता बढ़ाने से ही मतदान प्रतिशत बढ़ेगा। क्षेत्र, समाज और व्यक्ति के विकास में मतदान का बहुत बड़ा महत्व है। हमें मतदान जरूर करना चाहिए। फोटो- डॉ. शिवकुमार पांडेय, प्राचार्य, एसएसएस महिला कॉलेज 2. हम मतदान करके ही योग्य, ईमानदार और अपनी पसंद के जनप्रतिनिधि का चयन कर सकते हैं। हमारे दृष्टिकोण में छोटे-छोटे बदलाव भी मतदान प्रतिशत बढ़ा सकते हैं। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर स्तर पर सभी को प्रयास करना जरूरी है। फोटो- डॉ. उपेन्द्र कुमार पांडेय 3. मतदान प्रतिशत बढ़ाना कोई बड़ी चुनौती नहीं है। बस हम सभी को मतदान प्रक्रिया में शामिल हो जाना है। अगर आप चाहते हैं कि परिवर्तन हो तो उसके लिए मतदान करना जरूरी है। मतदान में वह ताकत है, जिसकी बदौलत हम बदलाव ला सकते हैं। फोटो- डॉ. कृष्ण मोहन सिंह 4. मतदाताओं को समूहों में बांटकर उनके बीच विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर उन्हें मतदान करने के लिए जागरूक कर सकते हैं, जिससे मतदान प्रतिशत बढ़ सकता है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने में महिलाओं की अहम भूमिका साबित हो सकती है। फोटो- डॉ. विभा पटेल 5. मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को अपनेपन का अहसास दिलाना होगा। यह काम स्थानीय जनप्रतिनिधि या प्रभावकारी व्यक्ति की मदद से संभव है। मतदान में भाग लेने और बदलाव लाने की इच्छा जगाकर मतदान प्रतिशत बढ़ा सकते हैं। फोटो- डॉ. सुमन सिंह 6. चुनाव के बीच में एक छोटा सा सर्वेक्षण कराने से उन लोगों को मतदान करने की याद दिलाई जा सकेगी, जिन्होंने अभी तक मतदान नहीं किया है। ऐसे में पहली बार मतदाता बने हैं। इन्हें प्रेरित कर मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है। 7. गांव-जवार और मुहल्ला-टोला के प्रभावशाली लोगों द्वारा मतदान में भाग लेने के लिए प्रोत्साहन का संदेश बहुत प्रभावी साबित हो सकता है। अच्छे संपर्क वाले लोग दूसरों को मतदान के लिए प्रेरित कर सकते हैं, जिससे मतदान प्रतिशत बढ़ सकता है। फोटो- पुष्पांजलि कुमारी 8. युवा मतदाताओं को सक्रिय करना जरूरी है। वह ऑनलाइन खरीदारी करते हैं, डिजिटल रूप से संवाद करते हैं और इंटरनेट पर अपने अनुभव साझा करते हैं। इसलिए ऑनलाइन वोटिंग युवाओं को सक्रिय करने के लिए विशेष रूप से उपयुक्त है। 9. मतदाताओं को बार-बार 11 नवंबर को मतदान करने की बात याद दिलाने से मतदान प्रतिशत बढ़ेगा। उनके पास वरीय अधिकारी का अनुरोध जाएगा, तो वह काफी उत्साहित होंगे। जब कोई वरिष्ठ अधिकारी मतदान करने को कहेंगे, तो उत्साहित होंगे। फोटो- डॉ. कविता पटेल 10. मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाने और मतदाताओं को सुविधाजनक चुनावी अनुभव प्रदान करने के लिए ऑनलाइन वोटिंग का प्रबंध कराने का प्रयोग किया जाना चाहिए। इससे उन लोगों को सुविधा मिलेगी, जो काफी व्यस्त जीवन जीते हैं। फोटो- नीतू देवी