Bhabua News: अधौरा के ग्रामीणों ने सुनाई अपनी और गांव की समस्याएं
Bhabua News: भाकपा माले के जिला सचिव विजय यादव ने 10-11 सितंबर को अधौरा प्रखंड के पहाड़ी क्षेत्रों के गांवों का दौरा किया। गांवों में नल-जल, सड़क, बिजली, और शिक्षा से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। 6 अक्टूबर को अधौरा में धरना आयोजित करने की योजना है, जिसमें ग्रामीण भाग लेंगे।

Bhabua News: सड़क, पेयजल, बीमारी, प्रकाश, विद्यालय की समस्याओं को रखा माले की टीम ने पहाड़ी क्षेत्र के गांवों का भ्रमण कर बनाई रिपोर्ट (पेज चार) अधौरा, एक संवाददाता। भाकपा माले के जिला सचिव विजय यादव पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अधौरा प्रखंड के कुछ सुदूर इलाके के गांवों का 10-11 सितंबर को दौरा किया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।
गांव की समस्याएं
जिला सचिव ने बताया कि डुमरांवा पंचायत के गोइया उरांव टोली के लोगों को एक साल से नल-जल योजना से पानी नहीं मिल रहा है। ग्रामीण नदी का पानी पीने को मजूबर हैं, जिससे बीमार होने की आशंका बनी रह रही है। स्कूल जानेवाले रास्ते में बना बांध टूट गया है। बहुत कम बच्चे स्कूल जा रहे हैं। लाइट भी एक साल से खराब है। लिखित और मौखिक शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं हुई। भूइफोर, लोंदा और खोंधर गांव के लोगों ने भी सड़क, पेयजल व प्रकाश की समस्याएं बतायी।
छात्रों की स्थिति
लोंदा के बच्चे विद्यालय में मध्याह्न भोजन करने के बाद थाली धोने के लिए पहाड़ी नदी में जाते हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि अधौरा प्रखंड के सुदूर इलाके में समस्याओं की जानकारी लेने के बाद यह निर्णय लिया गया कि आगामी 6 अक्टूबर को प्रखंड मुख्यालय अधौरा में धरना दिया जाएगा, जिसमें गरीब, किसान, छात्र, युवा, महिलाएं भाग लेंगी। जिला सचिव के साथ पंकज कुमार सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, रामसूरत खरवार, बालेश उरांव,, रामदुलार राम आदि ने भाग लिया और आंदोलन में शिरकत करने की बात कही। फोटो- 11 सितंबर भभुआ- 9 कैप्शन- अधौरा प्रखंड के लोंदा गांव के विद्यालय में मध्याह्न भोजन करने के बाद पहाड़ी नदी में बर्तन धोते बच्चे।

