
शहीदों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
यात्रा के दौरान श्रम संसाधन मंत्री व विधायक ने खुली जिप्सी से किया अभिवादन भाजपा युवा व महिला मोर्चा की ओर से निकली यात्रा में काफी कार्यकर्ता लिए भाग
यात्रा के दौरान श्रम संसाधन मंत्री व विधायक ने खुली जिप्सी से किया अभिवादन भाजपा युवा व महिला मोर्चा की ओर से निकली यात्रा में काफी कार्यकर्ता लिए भाग (पेज चार) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाजपा युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के नेतृत्व में बुधवार को जिले के विभिन्न इलाकों में शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। इस यात्रा में वाहन पर सवार कार्यकर्ता हाथों में झंडा लिए हुए थे। तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह, भभुआ विधायक भरत बिन्द, मोहनियां विधायक संगीता कुमारी, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय ने खुली जिप्सी से आमजनों का अभिवादन किया।

इस दौरान भभुआ शहर के एकता चौक पर महात्मा गांधी, जेपी चौक पर जय प्रकाश नारायण सिंह की प्रतिमा, पटेल चौक पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर मंत्री व विधायक ने माल्यार्पण किया। तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक निरंजन राम, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रिषभ प्रताप सिंह,महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष समीक्षा श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश पाण्डेय, रघुवंश राम, चन्द्रभान पटेल, ओपी गुप्ता, संतोष खरवार, दुर्गेश चौबे सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। फोटो- 13 अगस्त भभुआ- 14 कैप्शन- भभुआ के एकता चौक से गुजरती शहीदों के सम्मान में भाजपा की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल मंत्री संतोष सिंह, विधायक संगीता कुमारी व अन्य।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




