मजबूती के साथ नए भारत का निर्माण करना है: मंत्री

Apr 06, 2026 10:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

भाजपा के 47वां स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम भाजपा के 47वां स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम

मजबूती के साथ नए भारत का निर्माण करना है: मंत्री

भाजपा के 47वां स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। परसियां स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में सोमवार को पार्टी का 47वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सह प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव ने भाजपा का झंडा फहराकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मंत्री ने कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है और हमारे कार्यकर्ता कर्मठ रहे हैं। जनता के हीत में हमलोग काम कर मजबूती के साथ नए भारत का निर्माण करना है। मंत्री ने कहा की पार्टी के लिए सेवा संकल्प और समर्पण के गौरवशाली वर्ष है। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ता विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल हैं।

पार्टी के महापुरुषों ने भारत माता के परम वैभव तक पहुंचाने के लिए भाजपा की स्थापना की। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी, कैलाशपति मिश्र जैसे अनेको कार्यकर्ता जीवन का प्रत्येक क्षण राष्ट्र को समर्पित किए। पूर्व मंत्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र को प्रथम एवं पार्टी को दूसरा और बाद में परिवार को मानकर चलते हैं। समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय व संचालन जिला महामंत्री संतोष खरवार ने किया। कार्यक्रम में विधायक संगीता कुमारी, पूर्व विधायक रिंकी रानी पांडेय, चंद्रभान सिंह पटेल, ओम प्रकाश गुप्ता, उपकार प्रजापति, पप्पू तिवारी, दुर्गेश चौबे, नीतू सिंह, प्रेम प्रकाश पांडेय, अरविंद राय, नरेंद्र आर्य, रिशु सिंह, समीक्षा श्रीवास्तव, काशीनाथ सिंह, जितेंद्र तिवारी, बचना मिश्रा, रहबर दीवान, राकेश पांडेय, राण प्रताप सिंह, मंडल, मोर्चा के अध्यक्ष व अन्य ने भाग लिया। फोटो- 06 अप्रैल भभुआ- 15 कैप्शन- परसियां स्थित पार्टी कार्यालय में सोमवार को भाजपा के स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटना करते कृषि मंत्री रामकृपाल यादव व अन्य।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।