Bhabua News: सबार में पर्यटकों की बाइक पलटी, दो युवक गंभीर घायल
Bhabua News: दुर्गावती जलाशय परियोजना से लौटते समय तीन युवक एक बाइक पर थे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो युवक गंभीर घायल हुए और तीसरे को हल्की चोटें आईं। स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को पीएचसी रामपुर पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया।

Bhabua News: सबार में पर्यटकों की बाइक पलटी, दो युवक गंभीर घायल
घटनास्थल का विवरण
दुर्गावती जलाशय परियोजना से घूमकर बाइक से लौट रहे तीन युवक पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल किये गये रेफर रामपुर, एक संवाददाता। करमचट थाना क्षेत्र में दुर्गावती जलाशय परियोजना से शुक्रवार को घूमकर लौट रहे पर्यटकों की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। बाइक पर सवार तीन युवकों में दो गंभीर रूप से घायल हो गए। तीसरे युवक को हल्की चोट लगी है। घायलों में सोनहन थाना क्षेत्र के मींव गांव निवासी 30 वर्षीय देवेंद्र रजक तथा 32 वर्षीय उपेंद्र बिंद हैं। तीसरे के रूप में हुई है। बाइक पर सवार तीसरे युवक गोविंद कुमार की मरहम-पट्टी कर अस्पताल से छोड़ दिया गया। गोविंद ने बताया कि तीनों साथी एक ही बाइक से दुर्गावती जलाशय परियोजना घूमने गए थे। वापस लौटने के दौरान सबार-भितरीबांध मार्ग पर सबार गांव के समीप सामने से आ रहे ई-रिक्शा से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ई-रिक्शा की मदद से दोनों घायलों को पीएचसी रामपुर पहुंचाया।
इलाज की प्रक्रिया
पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रमेश कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। दोनों की हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव के काफी संख्या में लोग पीएचसी पहुंचे थे। कैप्शन- रामपुर के सबार में शुक्रवार को हुई दुर्घटना के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल युवक का इलाज करते चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


