कृषि कनेक्शन के लिए पंचायत व प्रखंड स्तर पर होगा शिविर का आयोजन
बिहार में कृषि कनेक्शन के लिए पंचायत और प्रखंड स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। किसानों को पटवन कार्य के लिए बिजली केवल 55 पैसे प्रति यूनिट पर उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध...

पेज चार की खबर कृषि कनेक्शन के लिए पंचायत व प्रखंड स्तर पर होगा शिविर का आयोजन किसानों को पटवन कार्य के लिए बिजली 55 पैसे प्रति यूनिट पर कराई जा रही उपलब्ध भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिजली के क्षेत्र में बिहार निर्भीकता से आगे बढ़ रहा है। कृषि कनेक्शन पर राज्य सरकार द्वारा मिलने वाले अनुदान के कारण किसानों को पटवन कार्य के लिए बिजली मात्र 55 पैसे प्रति यूनिट पर उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना का लाभ उठाने के लिए किसान सुविधा ऐप, नजदीकी विद्युत कार्यालय या शिविर के माध्यम से आवेदन आवेदित कर कृषि कनेक्शन ले सकते हैं।
विद्युत कार्यपालक अभियंता भभुआ शशिकांत कुमार ने बताया की मुख्यमंत्री कृषि विद्युत सम्बन्ध योजना फेज-2 अंतर्गत कृषि कनेक्शनों को अधिकतम करने तथा कृषि कनेक्शनों के लिए आवेदन करने में किसानों की सुविधा के लिए पंचायत एवं ब्लॉक स्तर पर शिविर आयोजित करने का निर्णय मुख्यालय द्वारा लिया गया है। किसान पटवन कार्य के लिए कृषि कनेक्शन लेने हेतु सम्बंधित पंचायत सरकार भवन पर निर्धारित तिथि को आवश्यक कागजात के साथ पहंुचकर योजना का लाभ उठा सकते हैं। आयोजित शिविर में यह प्रयास रहेगा कि स्थल पर ही अधिकाधिक कनेक्शन हेतु आवेदन प्राप्त कर लिया जाय। मुख्यमंत्री विद्युत सहायता योजना के तहत बिहार विद्युत विनियामक आयोग द्वारा पटवन कार्य की दर 6.74 प्रति यूनिट निर्धारित की गई है। राज्य सरकार द्वारा इसके लिए 6.19 प्रति यूनिट की दर से अनुदान दिया जा रहा है। किसानों को सिंचाई के लिए नि:शुल्क कृषि विद्युत कनेक्शन प्रदान किए जा रहे हैं। कृषक (किसान) कृषि कार्य हेतु नया विद्युत कनेक्शन लेने के लिए पहचान पत्र एवं आवासीय पहचान पत्र के लिए आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड तथा जमीन से जुड़े कागज (खेसरा) समर्पित करना आवश्यक है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




