डीएम-एसपी ने की अवर निरीक्षक परीक्षा की तैयारी की समीक्षा

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

कैमूर जिले में 13 केन्द्रों पर 18 और 21 जनवरी को पुलिस अवर निरीक्षक परीक्षा आयोजित होगी। 23997 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों की 200 गज की परिधि में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहेगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

डीएम-एसपी ने की अवर निरीक्षक परीक्षा की तैयारी की समीक्षा

कैमूर में 13 केन्द्रों पर 18 व 21 जनवरी को आयोजित होगी अवर निरीक्षक की परीक्षा परीक्षा केंद्रों के 200 गज की परिधि में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध (युवा पेज) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा संचालित पुलिस अवर निरीक्षक परीक्षा की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। यह परीक्षा कैमूर जिले के 13 केन्द्रों पर 18 एवं 21 जनवरी को ली जाएगी। डीएम नितिन कुमार सिंह व एसपी हरिमोहन शुक्ला ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में पुलिस तथा प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक कर परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सभी 13 परीक्षा केन्द्रों पर 23997 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

भभुआ के 10 व मोहनियां के तीन केंद्रों पर दोनों दिन दो-दो पालियों में परीक्षा होगी। बैठक के दौरान डीएम-एसपी ने परीक्षा को स्वच्छ, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए अफसरों को कड़े दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों के 200 गज की परिधि में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहेगा। प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगा। परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग समय सुबह 08:30 बजे तय की गई है। द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 02:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक होगी। जबकि इन अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग समय दोपहर 01:00 बजे होगा। प्रथम पाली के लिए सुबह 09:30 बजे और द्वितीय पाली के लिए दोपहर 02:00 बजे के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मोबाइल फोन व ब्लूटूथ पर प्रतिबंध भभुआ। परीक्षा केंद्र के अन्दर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, डिजिटल डायरी, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। अभ्यर्थियों के डिजिटल बायोमेट्रिक तरीके से अंगूठे के निशान और फोटो लिए जाएंगे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली जाएगी। सभी केन्द्रों पर जैमर, सीसीटीवी, विडियोग्राफर, बिजली, पानी, ध्वनि विस्तारक यंत्र, सभी कमरों में घड़ी की व्यवस्था की जांच ससमय करने का निदेश सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को दिया गया। 13 स्टैटिक व 7 जोनल दंडाधिकारी तैनात भभुआ। पुलिस अवर निरीक्षक परीक्षा को शान्ति पूर्ण ढंग से सफल संचालन करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा में कुल 13 स्टैटिक, 7 जोनल एवं 3 उड़नदस्ता दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। डीएम-एसपी ने परीक्षा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस परीक्षा में डीएम को परीक्षा संयोजक और जिला शिक्षा पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी के रूप में प्राधिकृत किया गया है। डीएम ने परीक्षा में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि परीक्षा संचालन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही पाए जाने पर बिहार लोक परीक्षा अधिनियम- 2024 के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फोटो-16 जनवरी भभुआ- 17 कैप्शन- समाहरणालय के सभागार में शुक्रवार को अफसरों के साथ पुलिस अवर निरीक्षक परीक्षा की प्रशासनिक तैयारी की समीक्षा करते डीएम नितिन कुमार सिंह व एसपी हरिमोहन शुक्ला।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।