
छठ महापर्व से पहले अफसरों व कर्मियों को वेतन देने का निर्देश
संक्षेप: बिहार सरकार ने छठ महापर्व से पहले सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को राहत देने का निर्णय लिया है। शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने 21 अक्टूबर तक वेतन भुगतान करने का आदेश दिया है। राज्य निर्वाचन आयोग से...
शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने 21 अक्टूबर तक वेतन भुगतान करने को कहा राज्य चुनाव आयोग से वेतन भुगतान को लेकर मिल चुका है अनापत्ति प्रमाण पत्र (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। लोक आस्था का महापर्व छठ से पहले बिहार सरकार ने राज्य के कर्मियों और अधिकारियों को बड़ी राहत दी है। शिक्षा विभाग सहित सभी विभागों को निर्देश जारी करते हुए प्रधान सचिव ने 21 अक्टूबर से वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है। सरकार ने यह निर्णय त्योहार को देखते हुए लिया है, ताकि कर्मचारी और पदाधिकारी बिना किसी आर्थिक परेशानी के छठ महापर्व सोल्लासपूर्ण मना सकें।
वर्तमान में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू है। इसके चलते सरकार ने राज्य निर्वाचन आयोग से इस संबंध में अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया है। स्वीकृति प्राप्त होने के बाद अब वेतन भुगतान में किसी तरह की प्रशासनिक अड़चन नहीं रहेगी। विभागीय प्रधान सचिव के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग ने भी जिला स्तर पर भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग की स्थापना शाखा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शंभू कुमार ने बताया कि 21 अक्टूबर से वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का वेतन आगामी शनिवार तक उनके बैंक खातों में भेज दिया जाएगा। इस निर्णय से शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। छठ जैसे लोक आस्था के महापर्व से पहले वेतन मिलने की खबर से सरकारी कार्यालयों में भी खुशी का माहौल है। कर्मचारी वर्ग ने सरकार के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम कर्मचारियों की भावना और त्योहार की महत्ता को ध्यान में रखकर लिया गया है। फोटो- 22 अक्टूबर भभुआ- 8 कैप्शन- समाहरणालय पथ में स्थित जिला शिक्षा विभाग का कार्यालय भवन।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




