
कैमूर की नीतू और सुनैना का नेशनल फुटबॉल टीम में चयन
रामपुर के सबार स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय की हैं चयनित छात्राएं आंध्र प्रदेश के अनंतपुरम में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी दोनों छात्राएं
रामपुर के सबार स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय की हैं चयनित छात्राएं आंध्र प्रदेश के अनंतपुरम में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी दोनों छात्राएं भभुआ, नगर संवाददाता। कैमूर जिले की बेटियों ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन द्वारा आयोजित अंडर-17 नेशनल बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट में कैमूर की नीतू कुमारी और सुनैना कुमारी का चयन बिहार टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 27 नवंबर से 7 दिसंबर 2025 तक आंध्र प्रदेश के अनंतपुरम में होगी। दोनों खिलाड़ी 22 नवंबर को कोच असगर हुसैन के नेतृत्व में बिहार टीम के साथ रवाना होंगी। दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, सबार रामपुर की छात्राएं हैं और कोच गुदरी शर्मा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
सीमित संसाधनों के बावजूद गुदरी शर्मा बालिकाओं को नियमित रूप से प्रशिक्षण दे रही हैं। जिला खेल मीडिया प्रभारी सह महिला फुटबॉल टीम प्रबंधक डॉ. तुलसी प्रसाद सिंह ने बताया कि कैमूर की बेटियों का यह चयन जिले के लिए गर्व की बात है। शौकत अली गद्दी, असरफ अली, दिलीप कुमार पटेल, विजय कुमार पाल, कमलेश कुमार, इंदु शेखर समेत कई खेलप्रेमियों ने नीतू और सुनैना को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। फोटो- 8 नवंबर भभुआ- 13 कैप्शन- नेशनल बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट में बिहार के तरफ से चयनित होने पर अपना कप प्राप्त करती कैमूर की छात्राएं

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




