
पीठासीन पदाधिकारियों को दो चरणों में दिया गया प्रशिक्षण
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन ने प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें 838 महिला और 880 पुरुष पीठासीन पदाधिकारियों को निर्वाचन संबंधी जानकारी दी गई। मतदान केंद्र...
प्रशिक्षण के दौरान महिला और पुरुष पदाधिकारियों ने निर्वाचन के गुर सीखे जिले के 838 महिला और 880 पुरुष पीठासीन पदाधिकारी किए गए प्रशिक्षित (पेज चार) भभुआ, नगर संवाददाता। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के सफल एवं निष्पक्ष संचालन की दिशा में जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को शहर के प्लस टू स्कूल में प्रथम चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण दो पालियों में सम्पन्न हुआ। प्रथम पाली में 838 महिला पदाधिकारियों तथा द्वितीय पाली में 880 पुरुष पीठासीन पदाधिकारियों को निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान मतदान केंद्र प्रबंधन, ईवीएम और वीवीपैट के संचालन, मतगणना प्रक्रिया, आदर्श आचार संहिता, मतदाता सुविधा एवं सुरक्षा उपायों पर विशेष चर्चा की गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षकों ने पदाधिकारियों को निष्पक्षता, पारदर्शिता और सतर्कता के साथ मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण देने वालों में रामअशीष पांडेय, रामएकबाल दूबे, बाबूलाल साह, डॉ. श्रीकृष्णा सिंह, राजेश बहादुर सिंह और मनोज कुमार सहित कई अनुभवी प्रशिक्षक उपस्थित थे। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को तकनीकी जानकारी और व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि आगामी चरणों में अन्य मतदान कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारू, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो सके। फोटो- 07 अक्टूबर भभुआ- 5 कैप्शन- भभुआ शहर के प्लस टू स्कूल में मंगलवार को प्रशिक्षण प्राप्त करते पीठासीन पदाधिकारी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




