Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsBihar CM Launches Panchayat Government Buildings and Marriage Pavilions for Rural Development
मुख्यमंत्री ने 61 भवनों का उद्घाटन और शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने 61 भवनों का उद्घाटन और शिलान्यास किया

संक्षेप:

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंचायत सरकार भवन और मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप का ऑनलाइन उद्घाटन किया। 15 पंचायत भवनों का उद्घाटन और 37 भवनों तथा 9 विवाह मंडपों का शिलान्यास हुआ। इस समारोह में मंत्री,...

Oct 03, 2025 09:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

ग्रामीणों को योजनाओं और शादी-विवाह कराने में मिलेगी सहूलियत समारोह में मंत्री, विधायक व विभिन्न विभागों के अफसरों ने लिया भाग (पेज चार की खबर) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऑनलाइन मोड में पंचायत सरकार भवन और मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप का बुधवार को शिलान्यास व लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने जहां 15 पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन और 37 पंचायत सरकार भवन व 9 कन्या विवाह मंडप योजना का शिलान्यास किया। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, पंचायत के माध्यम से निर्मित चार, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन द्वारा निर्मित सात, भवन निर्माण विभाग द्वारा निर्मित चार पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उद्घाटन व शिलान्यास समारोह में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री संतोष कुमार सिंह, भभुआ विधायक भरत बिंद, जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह, जिला पदाधिकारी सुनील कुमार, उपविकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, डीपीआरओ, भवन निर्माण विभाग, एलएईओ के कार्यपालक अभियंता, डीपीओ, एडीआरओ आदि उपस्थित थे। भगवानपुर के पहड़िया, जैतपुर कला, कुदरा के ससना, मेउड़ा, देवराढ़, चिलबिली, चांद के सौखरा, सिरहिरा, भरारीकला, चैनपुर के डुमरकोन, रामगढ़ के देवहलिया, बड़ौरा, रामपुर के भितरीबांध, नुआंव के अखिनी, दुर्गावती के खजुरा में पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन हुआ है। इन पंचायतों में बनेगा सरकार भवन भभुआ प्रखंड के बेतरी, डिहरा, जागेबरांव, महुआरी, मनिहारी, मींव, मिरियां, रूपपुर, सीवों, भगवानुपर प्रखंड के सीवों, कसेर, टोड़ी, चांद में बिउरी, शिवरामपुर, अवर्हिया, दुर्गावती प्रखंड के डुमरी, मसौढ़ा, कुदरा के बहेरा, घटांव, सकरी, सिसवार, मोहनियां प्रखंड के अकोढ़ी, बढ़ुपर, भिट्टी, भोखरी, सहबाजपुर, नुआंव प्रखंड के एव, कोटा, मुखरांव, तरैथा, रामगढ़ प्रखंड के अहिवास, महुअर, मसाढ़ी, नोनार, सिसौड़ा, रामपुर प्रखंड के बड़कागांव, कुड़ारी, पसाई में पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास किया गया है। यहां बनेंगे विवाह मंडप दुर्गावती प्रखंड के जेवरी, खड़सरा, मोहनियां के भरखर, बम्हौरखास, अकोढ़ी मेला, कुदरा के बहेरा, अधौरा के सड़क, नुआंव के दुमदुमा, रामगढ़ के अकोढ़ी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना से विवाह मंडप निर्माण के लिए स्थल चिन्हित किए गए हैं। फोटो- 03 अक्टूबर भभुआ- 2 कैप्शन- समाहरणालय के मुंडेश्वरी सभागार में बुधवार को पंचायत सरकार भवन व विवाह मंडप के उद्घाटन व शिलान्यास समारोह में भाग लेते मंत्री संतोष सिंह, विधायक भरत बिंद, जिप अध्यक्ष रिंकी सिंह, डीएम सुनील कुमार व अन्य।