Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsBihar Assembly Elections 2025 Training for Election Workers at Plus Two School
ईवीएम, ऐप संचालन, दस्तावेज की तैयारी का अभ्यास कराया

ईवीएम, ऐप संचालन, दस्तावेज की तैयारी का अभ्यास कराया

संक्षेप:

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के लिए मतदान दलों का प्रशिक्षण भभुआ के प्लस टू स्कूल में प्रारंभ हुआ। पहले दिन रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 220 मतदान कर्मियों को दो पालियों में प्रशिक्षित किया गया। मास्टर ट्रेनरों ने ईवीएम, वीवीपैट और मतदान प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। प्रशिक्षण 4 नवंबर तक चलेगा।

Nov 01, 2025 08:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

प्रथम पाली में 22 कक्षों में 10-10 दलों के हिसाब से 220 मतदान दलों को प्रशिक्षकों द्वारा टाउन हाई स्कूल में प्रशिक्षण दिया गया दो पाली में 440 मतदान दल के अधिकारी व कर्मियों को मिला प्रशिक्षण प्रथम दिन रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदान दल को किया गया प्रशिक्षित (पेज तीन) भभुआ, नगर संवाददाता। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग पूरी गंभीरता से तैयारी में जुटा है। इसी क्रम में शनिवार को मतदान कर्मियों के लिए दूसरे चरण का चार दिवसीय प्रशिक्षण शहर के प्लस टू स्कूल में प्रारंभ हुआ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रथम दिन रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों को प्रशिक्षित किया गया। यह प्रशिक्षण दो पालियों में आयोजित किया गया। प्रथम पाली में 22 कक्षों में 10-10 दलों के हिसाब से कुल 220 मतदान दलों को प्रशिक्षित किया गया। द्वितीय पाली में भी इसी प्रकार शेष दलों को प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर के रूप में रामआशीष पांडेय, राम इकबाल दुबे, मोहम्मद खुर्शीद आलम, अंकित दुबे, डॉ. श्रीकृष्ण सिंह, राजेश बहादुर सिंह, दिनेश सिंह, काजल कुमारी, बाबुल साह आदि ने प्रशिक्षण दिया। मास्टर ट्रेनर ने मतदान दलों को ईवीएम एवं वीवीपैट की कनेक्टिविटी, मशीन संचालन की बारीकियों तथा मतदान दिवस की सभी प्रक्रियाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्हें ईवीएम खोलने, मतदान कराने, बंद कर सील करने, रिपोर्ट तैयार करने सहित अन्य कई तरह की जानकारी दी गई। तकनीकी बिंदुओं की भी दी गई जानकारी प्रशिक्षण के दौरान मतदान दलों को प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की तकनीकी समस्या न हो। इसके साथ ही प्रशिक्षकों ने सभी दलों को मतदान से संबंधित प्रपत्रों को सही तरीके से भरने, लिफाफों की सीलिंग प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के सुरक्षित रख-रखाव की विधि भी समझाई। प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रत्येक अधिकारी को ऑनलाइन एसेसमेंट टेस्ट के बारे में बताया गया और स्पष्ट किया गया कि सभी कर्मियों को यह एसेसमेंट अनिवार्य रूप से देना होगा। मतदान पदाधिकारी की भूमिका बताई प्रशिक्षकों ने मतदान प्रक्रिया में पी वन, टू और थ्री अधिकारियों की भूमिका और दायित्व की भी जानकारी दी। इसके अलावा मतदान के दौरान उपयोग में आने वाले दो मोबाइल एप्लीकेशन के इंस्टॉलेशन, डेटा डाउनलोडिंग एवं रिपोर्ट अपलोड करने की प्रक्रिया का भी प्रदर्शन किया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि प्रत्येक दल को हर दो घंटे पर ऑनलाइन रिपोर्टिंग ऐप के माध्यम से स्थिति अद्यतन करनी होगी, ताकि निर्वाचन कार्यालय को वास्तविक समय पर जानकारी मिलती रहे। रोज एक विस क्षेत्र के कर्मियों का होगा प्रशिक्षण शिक्षा विभाग ने बताया कि यह प्रशिक्षण 4 नवंबर तक चलेगा। प्रत्येक दिन एक विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों को प्रशिक्षित किया जाएगा। शनिवार को रामगढ़ विधानसभा के मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण पूरा किया गया। रामगढ़ के बाद भभुआ, चैनपुर तथा मोहनियां विधानसभा क्षेत्रों के मतदान दलों को भी इसी तरह प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण केंद्र पर अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मतदान दिवस पर किसी कर्मी के समक्ष तकनीकी कठिनाई उत्पन्न न हो और मतदान कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो। सभी दलों ने ईवीएम की समझ, ऐप संचालन और आवश्यक दस्तावेजों की तैयारी का पूरा अभ्यास किया। फोटो- 01 नवंबर भभुआ- 8 कैप्शन- भभुआ शहर के प्लस टू स्कूल में शनिवार को चुनाव प्रशिक्षण में भाग लेते मतदान दल में शामिल कर्मी।