Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsBhbua MLA Completes 314 out of 347 Development Projects in Kaimur District
विधायक निधि से सबसे ज्यादा 374 चैनपुर में पूर्ण हुईं योजनाएं

विधायक निधि से सबसे ज्यादा 374 चैनपुर में पूर्ण हुईं योजनाएं

संक्षेप:

भभुआ विधायक ने कैमूर जिले में 347 स्वीकृत योजनाओं में से 314 योजनाओं को पूरा किया है। रामगढ़ और मोहनियां में भी कई योजनाएं पूरी हो चुकी हैं। सांसदों और एमएलसी द्वारा भी विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। जिले में कब्रिस्तान और मंदिरों की घेराबंदी का कार्य भी हुआ है।

Dec 27, 2025 08:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

योजना पूरी कराने में दूसरे नंबर रहे भभुआ विधायक स्वीकृत 347 में 314 योजनाएं हुईं पूर्ण, अभी 33 योजनाओं पर कराना है काम रामगढ़ में 111 में 95 और मोहनियां में 186 में 138 योजनाएं की गईं पूरी बक्सर सांसद की 55 और सासाराम सांसद की 47 योजनाओं पर काम पूरा चार एमएलसी में सबसे ज्यादा निकाय क्षेत्र के विधान पार्षद ने कराया है काम गली, नाली, चबूतरा, समुदायिक, पुस्तकालय भवन, छठ घाटों का हुआ निर्माण जनप्रतिनिधि क्षेत्र स्वीकृत पूर्ण अपूर्ण सांसद सासाराम 79 47 32 सांसद बक्सर 71 55 16 विधायक भभुआ 347 314 33 विधायक चैनपुर 433 374 59 विधायक रामगढ़ 111 95 16 विधायक मोहनियां 186 138 48 एमएलसी गया(स्नातक) 52 49 03 एमएलसी कैमूर-रोहतास 58 54 04 एमएलसी मनोनित 05 05 00 एमएलसी गया(शिक्षक) 46 46 00 (पेज चार-पड़ताल) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

समाप्ति की ओर चल रहे वर्ष 2025 में माननीय ने कैमूर जिले के विकास के लिए करोड़ों रुपए की लागत से सैकड़ों योजनाओं पर काम कराया है। कैमूर के चार विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से सबसे ज्यादा 374 योजनाएं चैनपुर में पूर्ण कराई गई हैं। योजना पूरी कराने में दूसरे नंबर रहे भभुआ विधायक की स्वीकृत 347 में 314 योजनाएं पूर्ण हो सकी हैं। अभी 33 योजनाओं पर काम कराना है। रामगढ़ में 111 स्वीकृत योजनाओं में 95 और मोहनियां में 186 स्वीकृत योजनाओं में 138 पूरी हो सकी है। बक्सर सांसद की 55 और सासाराम सांसद की 47 योजनाओं पर काम पूरा हो सका है। सांसद, विधायक और एमएलसी द्वारा अपने मद से गांवों में गली, नाली, चबूतरा, समरसेबल, चापाकल, समुदायिक भवन, पुस्तकालय भवन, छठ घाट, सुरक्षा दीवार आदि का निर्माण कराया गया है, जिससे ग्रामीणों को सुविधा मिल रही है। जिला योजना पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार ने बताया कि वर्ष 2025 में सांसद मनोज कुमार द्वारा स्थानीय क्षेत्र विकास योजना से 82 योजनाओं की अनुशंसा की थी। इनमें से 79 योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति मिली। 47 योजनाएं पूर्ण और 32 योजनाएं अपूर्ण हैं, जिसपर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि बक्सर सांसद सुधाकर सिंह द्वारा कुल 76 योजनाओं की अनुशंसा की गई, जिसमें 71 को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई। 55 योजनाएं पूर्ण हो गई और 16 अपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना से भभुआ विधायक भरत बिंद द्वारा अनुशंसित 347 योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई। इनकी 314 योजनाएं पूर्ण हो गई है और 33 अपूर्ण हैं। चैनपुर विधायक सह अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान द्वारा अनुशंसित 433 योजना की प्रशासनिक स्वीकृति मिली। इनमें से 374 योजनाएं पूर्ण हो गई हैं, जबकि 59 अपूर्ण हैं। रामगढ़ और मोहनियां की 64 योजनाएं अपूर्ण रामगढ़ विधायक अशोक कुमार सिंह द्वारा अनुशंसित 111 योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई, जिसमें 95 योजनाओं पर काम पूरा कर लिया है। शेष 16 अपूर्ण है। इसी तरह मोहनियां विधायक संगीता कुमारी द्वारा अनुशंसित 186 योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई। 138 योजना पूर्ण हो गई है और 48 अपूर्ण है। जिला योजना पदाधिकारी ने बताया कि अपूर्ण योजनाओं को पूर्ण करने के लिए तेजी से काम चल रहा है। एमएलसी मद से भी हुआ जिले का विकास भभुआ। सांसद-विधायक के साथ-साथ एमएलसी मद से भी कैमूर जिले का विकास हुआ है। गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद अवधेश नारायण सिंह द्वारा अनुशंसित 52 योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति देकर 49 योजनाएं पूर्ण कराई गई। तीन पर काम चल रहा है। कैमूर-रोहतास निकाय क्षेत्र के एमएलसी संतोष कुमार सिंह द्वारा अनुशंसित 58 योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति मिली। 54 योजनाएं पूर्ण हो गई और मात्र 4 अपूर्ण है। इसी तरह विधान पार्षद निवेदिता सिंह कैमूर जिले में पांच योजना दी थीं। सभी का कार्य पूर्ण हो गया। गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद जीवन कुमार द्वारा अनुशंसित 46 योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृत प्रदान की गई। सभी 46 योजनाओं का कार्य पूर्ण हो गया। कब्रिस्तान व मंदिरों की भी हुई है घेराबंदी भभुआ। सरकार द्वारा संचालित योजना के तहत कैमूर जिले में कब्रिस्तान व मंदिर की पक्की घेराबंदी पर भी काम हुआ है। जिला योजना पदाधिकारी ने बताया कि जिले में कब्रिस्तान की पक्की घेराबंदी के लिए 242 योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति मिली थी। 240 पूर्ण हो गई और 2 अपूर्ण है। इसी प्रकार मंदिर की पक्की चहारदीवारी के लिए 26 योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई थी। सभी पूर्ण हो गई हैं। जिले के महादलित टोले में समुदायिक भवन सह वर्क शेड निर्माण के लिए 66 योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई थी, जिसमें 55 पूर्ण हो गई है और 11 अपूर्ण हैं। फोटो- 27 दिसम्बर भभुआ- 11 कैप्शन- रामपुर प्रखंड के सोनरा मोड़ के पास भभुआ विधायक की अनुशंसा पर निर्मित यात्री शेड।