नगर परिषद क्षेत्र का विस्तार करने की कवायद शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

भभुआ नगर परिषद क्षेत्र का विस्तार 7.12 वर्ग किमी से 22.9 वर्ग किमी करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें अखलासपुर, बेतरी और सिवों पंचायत के गांवों को शामिल किया जाएगा। इससे नागरिक सुविधाओं में सुधार होगा और प्रशासनिक कामकाज में सहूलियत मिलेगी। मास्टर प्लान के तहत साफ-सफाई, जलापूर्ति, और अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

नगर परिषद क्षेत्र का विस्तार करने की कवायद शुरू

फिलहाल 7.12 वर्ग किमी. में है नप क्षेत्र, अब 22.9 वर्ग किमी. का भेजा प्रस्ताव सिवों, बेतरी, अखलासपुर पंचायत के गांवों को नप में किया जा सकता है शामिल (पेज चार की फ्लायर खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। नगर परिषद का क्षेत्र विस्तार करने की प्रशासनिक कवायद शुरू की गई है। फिलहाल नगर परिषद क्षेत्र 7.12 वर्ग किमी. में है। इसका वितस्तार 22.9 वर्ग किमी. करने का प्रस्ताव नप प्रशासन ने तैयार किया है। इसमें भभुआ प्रखंड के अखलासपुर, बेतरी, सिवों आदि पंचायत के गांवों को शामिल किया जा सकता है। इस प्रस्ताव की प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद इसमें शामिल होनेवाले गांवों में भी नगरीय सुविधा मिल सकेगी।

प्रशासनिक कामकाज निपटाने में भी सहूलियत मिलेगी। बताया गया है कि नगर परिषद को उत्क्रमण (अपग्रेडेशन) और क्षेत्र विस्तार करने के लिए बाकायदा विस्तृत फार्म उपलब्ध कराया गया है। नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा इसमें शामिल होनेवाले क्षेत्र के विकास के लिए नई योजनाओं पर काम कराया जाएगा। नागरिक सुविधाएं बेहतर मिलेंगी और शहरी ढांचे में संतुलन और पारदर्शिता बनी रहेगी। इसके लिए मास्टर प्लान भी बनाया जा सकता है। साफ-सफाई तो होगी ही, कचरा संग्रहण की भी सुविधा मिलेगी। ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट, जलापूर्ति की सुविधाओं का विस्तार होगा। समझा जाता है कि क्षेत्र विस्तार कर विकास होने की समीक्षा करने के बाद भविष्य में नगर निगम का दर्जा मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। हालांकि नगर निगम का दर्जा पाने के लिए दो लाख आबादी तक के क्षेत्र को इसमें शामिल करना पड़ेगा। कैमूर जिला में चार मोहनियां, रामगढ़, कुदरा और हाटा को नगर पंचायत का दर्जा मिला है। जिले में सिर्फ भभुआ में नगर परिषद है। मई मध्य तक होगी नालों की उड़ाही कैमूर जिले के सभी नगर निकायों नगर परिषद भभुआ, नगर पंचायत मोहनियां, कुदरा, रामगढ़ और हाटा के सभी बड़े नालों और छोटे नालियों की सफाई 15 मई तक कराने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारियों को डीएम नितिन कुमार सिंह ने दिया है, ताकि बरसात के समय जलजमाव की समस्या उत्पन्न नहीं हो और राहगीरों का आवागमन व वाहनों का परिचालन अच्छे से हो सके। बच्चे, वृद्ध, दिव्यांगजन आसानी से आ-जा सकें। इसके लिए नगर परिषद द्वारा 15 सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया गया है। कोट नगर परिषद क्षेत्र का विस्तार करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसपर आगे का काम जनगणना की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद होगा। फिलहाल नगर परिषद क्षेत्र 7.12 वर्ग किमी. में है। इसका वितस्तार 22.9 वर्ग किमी. करने का प्रस्ताव नप प्रशासन ने तैयार किया है। संजय उपाध्याय, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद (भभुआ से संजय क्रांति) फोटो- 10 अप्रैल भभुआ- 5 कैप्शन- कचहरी पथ स्थित नगर परिषद के कार्यालय में शुक्रवार को कामकाज करते कर्मी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।