Bhabua News: त्योहारों को लेकर कैमूर के व्यवसाई मंगाने लगे फैंसी कपड़े

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

Bhabua News: साड़ी में शिफॉन, जोमैटो, फेंडी, सिल्क, नेट, विशाल, लक्ष्मीपति तो रेडीमेड में फैंसी कुर्ती, घाघरा, गाउन जैसे मेल मंगाया रेडीमेड एवं कपड़ा व्यवसाई ब्रांडेड से ज्यादा चर्चित कपड़ों की किए हैं मांग

Bhabua News: त्योहारों को लेकर कैमूर के व्यवसाई मंगाने लगे फैंसी कपड़े

Bhabua News: साड़ी में शिफॉन, जोमैटो, फेंडी, सिल्क, नेट, विशाल, लक्ष्मीपति तो रेडीमेड में फैंसी कुर्ती, घाघरा, गाउन जैसे मेल मंगाया युवा-युवतियों की पसंद का ज्यादा ख्याल कर रहे हैं भभुआ शहर के कारोबारी रेडीमेड एवं कपड़ा व्यवसाई ब्रांडेड से ज्यादा चर्चित कपड़ों की किए हैं मांग

त्यौहारों की जानकारी

एक नजर पर्व-त्योहार की जानकारी 04 सितंबर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 14 सितंबर गणेश चतुर्थी 17 सितंबर विश्वकर्मा पूजा 11 अक्टूबर नवरात्र प्रारंभ 19 अक्टूबर महानवरात्रि 20 अक्टूबर दशहरा 06 नवंबर धनतेरस 08 नवंबर दीपावली 09 नवंबर गोवर्धन पूजा 11 नवंबर भाई दूज 15 नवंबर छठ महापर्व (पेज चार की बॉटम खबर) भभुआ, एक प्रतिनिधि। त्योहार और लग्न का सीजन नजदीक आता देख कपड़ा व्यवसाय से जुड़े कारोबारी इसकी तैयारी में जुट गए हैं। कारोबारियों बाहर की मंडियों में कपड़ों का ऑर्डर देने लगे हैं। गोदाम में पहले से पड़े कपड़ों को ठीक से रखकर जगह बना रहे हैं, ताकि नए कपड़े आने पर उसे अच्छे से रखा जा सके। कुछ कारोबारियों के कपड़ों के गट्ठर आने भी लगे हैं। कोई रेलवे में बिल्टी दिखाकर माल ला रहा है, तो कोई सीधे कोलकाता, मुंबई, दिल्ली आदि शहरों में जाकर खुद बुकिंग करा रहे हैं। रेडीमेड एवं कपड़ा कारोबारियों राजेश कुमार व रेहान अंसारी का कहना है कि हमलोगों के लिए शादी-विवाह व दशहरा, छठ व दीपावली का सीजन काफी फायदेमंद होता है। अभी दशहरा आने वाला है। इसके बाद दीपावली और छठ के बाद शादी-विवाह का सीजन शुरू होगा। ऐसे में युवा-युवतियों की पसंद का ख्याल रख हमलोग माल मंगा रहे हैं। अनिल केसरी ने गताया कि उनकी दुकान के लिए बुक किए गए कपड़े पहुंचने लगे हैं। अभी से दुकानों पर शो में सजाने लगे हैं, ताकि ग्राहक देखकर उसकी खरीदारी कर सकें। रेडिमेड कपड़ों के विक्रेता गोपाल गुप्ता बताते हैं कि उन्होंने ऑर्डर दिया है। दो-चार दिनों में माल पहुंच जाएगा। शहर के नईम वस्त्रालय, मोहिनी साड़ी, न्यू हिन्दुस्तान वस्त्रालय आदि में कपड़े मंगाए जाने लगे है। कपड़ा व्यवसायी नसरत अंसारी ने बताया कि आजकल महिलाएं शिफॉन, जमोटो, फैंडी, सिल्क, नेट, विशाल, लक्ष्मीपति, सुभाष, रामरसिया, कृष्ण लीला जैसी साड़ियां ज्यादा पसंद कर रही हैं। रेडीमेड दुकानदार अमित कुमार का कहना था कि फैंसी कुर्ती, गरारा, शरारा, क्राउन, टॉप, हॉट पैंट, जिंस शर्ट, बच्चों के लिए बाबा सूट कोट-पैंट, कुर्ता-पजामा, ब्रांडेड जिंस स्पार्क की डिमांड होती है। दुकानदारों का यह कहना था कि सूरत, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता से मार्केटिंग की जाती है। बाहर की मंडियों से माल मंगाना आसान दुकानदारों का कहना था कि अब हमलोग बड़ी मंडियों में जाकर खुद अपनी पसंद से कपड़ों की खरीदारी कर बुकिंग कराकर लौटते हैं। कुछ के लिए ऑर्डर देना पड़ता है। कपड़ों के पैसे बैंक अकाउंट से ट्रांसफर कर देते हैं। कारोबारी भी समय पर कपड़े भिजवा देते हैं। दुकानदारों का कहना था कि लंबे समय से व्यवसाय करने की वजह से ज्यादातर बड़े व्यवसायी परिचित हो गए हैं। कभी-कभी आना-जाना हो जाता है, जिससे मधुर संबंध बन गया है। मार्केट में जैसे ही कोई नई चीज आती हैं और उसकी डिमांड बढ़ती हैं तो इसकी जानकारी बाहर के व्यवसायी उन्हें देते हैं। ऐसे में अब बाहर से खरीदारी करना आसान हो गया है। कपड़ा कारोबार अच्छा होने की उम्मीद भभुआ के कपड़ा व्यापारी अजीत कुमार ने बताया कि इस वर्ष त्योहार के सीजन में कपड़ों का अच्छा कारोबार होने की संभावना है। अब नवरात्र शुरू हो रहा है। इसके साथ ही त्योहारी सीजन शुरू हो जाएगा। इससे बाजार काफी अच्छा रहेगा और नवरात्र शुरू होने के पहले से खरीदारी शुरू हो जाएगी। इस वर्ष बेहतर कारोबार होने की उम्मीद जगी है। फोटो- 29 अगस्त भभुआ- 3 कैप्शन- भभुआ शहर के एकता चौक के पास शनिवार को साड़ी की खरीदारी करते ग्राहक।

सामान्य प्रश्न

भभुआ में कपड़ा व्यवसायियों की क्या तैयारी है?
भभुआ में कपड़ा व्यवसायी त्योहार और लग्न के सीज़न की तैयारी कर रहे हैं और विभिन्न मंडियों से कपड़े मंगवा रहे हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsभभुआBhabua News: त्योहारों को लेकर कैमूर के व्यवसाई मंगाने लगे फैंसी कपड़े