Bhabua News: धर्म वही, जो गलत राह छोड़कर सत्मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

Bhabua News: भभुआ के परसियां गांव में चल रहे चातुर्मास महायज्ञ में जीयर स्वामी महाराज ने बताया कि भागवत कथा मानव कल्याण का सरल साधन है। उन्होंने धर्म का अर्थ समझाते हुए कहा कि जीवन में अच्छे कर्म करने का संकल्प लेना ही धर्म का असली उद्देश्य है। कथा में भक्ति व सद्मार्ग की ओर लौटने का संदेश दिया गया।

Bhabua News: धर्म वही, जो गलत राह छोड़कर सत्मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे

Bhabua News: भभुआ के एनएच 219 के किनारे परसियां गांव के पास चल रहे चातुर्मास महायज्ञ में प्रवचन के दौरान जीयर स्वामी महाराज ने कहा बोले, कलियुग में मानव कल्याण का सबसे सरल साधन है भागवत कथा आत्मदेव-धुंधकारी की कथा से समझाया कर्म, संयम और भक्ति का महत्व (पेज चार की बॉटम खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। धर्म का अर्थ केवल पूजा-पाठ, मंत्र-जाप और बाहरी आडंबर नहीं है। धर्म वह है, जो मनुष्य को गलत रास्ते से हटाकर सत्मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे। जीवन में जाने-अनजाने हुई गलतियों को छोड़कर अच्छे कर्म करने का संकल्प लेना ही धर्म का वास्तविक उद्देश्य है। यह बातें जीयर स्वामी जी महाराज ने परसियां में चल रहे चातुर्मास महायज्ञ में भागवत कथा के दौरान कहीं।

जीवन का महत्व

उन्होंने कहा कि मनुष्य का जीवन बहुत अल्पकाल का है। बचपन के करीब 25 वर्ष पढ़ाई-लिखाई और खेलकूद में बीत जाते हैं। इसके बाद के 25 वर्ष गृहस्थ जीवन, परिवार, मकान, खेती, व्यापार और सामाजिक प्रतिष्ठा बनाने में निकल जाते हैं। जब तक मनुष्य इन जिम्मेदारियों से मुक्त होता है, तब तक शरीर वृद्धावस्था और बीमारियों से घिरने लगता है। इसलिए यह सोचकर नहीं बैठना चाहिए कि बुढ़ापे में भगवान का नाम लेंगे। जीवन रहते ही धर्म, भक्ति और सत्कर्म के लिए समय निकालना चाहिए। स्वामी जी ने कहा कि कलियुग में मानव कल्याण का सबसे सरल और सहज साधन भागवत कथा और हरि कीर्तन है। श्रद्धा और निष्ठा से कथा सुनने से मनुष्य के विचार शुद्ध होते हैं और वह बुराइयों से दूर होकर सदाचार की ओर बढ़ता है। कथा केवल सुनने का विषय नहीं, बल्कि उसके संदेश को जीवन में उतारने का माध्यम है। आत्मदेव-धुंधकारी की कथा से कर्मों का फल समझाया प्रवचन के दौरान आत्मदेव, धुंधुली, गोकर्ण और धुंधकारी की कथा सुनाते हुए संत ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों का फल अवश्य भोगना पड़ता है। धुंधकारी गलत संगति, व्यसन और बुरे कर्मों के कारण पतन की ओर चला गया। मृत्यु के बाद उसके उद्धार के लिए गोकर्ण ने श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया। कथा श्रवण के प्रभाव से धुंधकारी का उद्धार हुआ। कथा के माध्यम से संत ने संदेश दिया कि मनुष्य चाहे कितनी भी बुरी स्थिति में क्यों न पहुंच जाए, भक्ति और सद्मार्ग की ओर लौटने का रास्ता हमेशा खुला रहता है।

इंद्रियों का नियंत्रण

जीयर स्वामी ने कहा कि मनुष्य को इंद्रियों के विषयों और गलत संगति से सावधान रहना चाहिए। जिस प्रकार हिरण मधुर ध्वनि, हाथी स्पर्श और पतंगा प्रकाश के आकर्षण में फंसकर अपना जीवन गंवा देते हैं, उसी प्रकार मनुष्य भी विषय-वासनाओं में फंसकर अपना जीवन बर्बाद कर देता है। संयमित जीवन ही सच्चे सुख का आधार है। स्वामी जी ने कहा कि कथा का वास्तविक लाभ तभी मिलता है, जब उसे श्रद्धा, एकाग्रता और निष्ठा के साथ सुना जाए। केवल कथा स्थल पर बैठना पर्याप्त नहीं है, बल्कि कथा में बताए गए संदेश को अपने आचरण में उतारना जरूरी है। सदाचार, भक्ति, संयम और अच्छे कर्मों के साथ जीवन जीना ही धर्म का वास्तविक स्वरूप है। फोटो: 23 जुलाई भभुआ- 9 कैप्शन: भभुआ प्रखंड के परसियां में चल रहे चातुर्मास महायज्ञ में जीयर स्वामी जी महाराज का प्रवचन सुनते श्रद्धालु।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भागवत कथा का उद्देश्य क्या है?
भागवत कथा का उद्देश्य मानव कल्याण और अच्छे कर्म करने का संकल्प लेना है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।