Bhabua News: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की तैयारी में नगर संकीर्तन

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

Bhabua News: 19 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। श्रीकृष्ण भक्त हर घर जाकर लोगों को यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दे रहे हैं। इस्कॉन मंदिर में मंगला और शृंगार आरती के बाद रथयात्रा निकाली जाएगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए जा रहे हैं।

Bhabua News: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की तैयारी में नगर संकीर्तन

Bhabua News: शहर के वार्डों में घर-घर जाकर लोगों को दे रहे यात्रा में शामिल होने का न्योता

यात्रा की तिथि

सुबह में मंगला व शृंगार दर्शन आरती, 19 की दोपहर में निकाली जाएगी रथयात्रा (पेज चार की फ्लायर खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। शहर में 19 जुलाई को निकाली जानेवाली भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। श्रीकृष्ण भक्त भभुआ शहर के वार्डों में नगर संकीर्तन कर रहे हैं। हर घर दस्तक देकर यात्रा में शामिल होने के लिए महिला-पुरुषों को आमंत्रित किया जा रहा है। सुबह में इस्कॉन मंदिर में मंगला और शृंगार आरती के बाद शाम में रोजाना विभिन्न वार्डों में नगर संकीर्तन किया जा रहा है। इसकी जानकारी इस्कॉन सेंटर के अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि शहर में महाप्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के विशाल रथ (नंदीघोष, तालध्वज और दर्पदलन) निकाला जाएगा। रथयात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण और जगन्नाथ भक्त पूरी श्रद्धा के साथ इस महोत्सव की तैयारियों में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि रथ की आकर्षक सजावट की जाएगी। इसको लेकर भक्तों व सेवायतों की लगातार बैठकें हो रही हैं। योजनाएं तैयार की जा रही हैं। भक्तों को अलग-अलग जिम्मेदारियों सौंपी गई हैं। सभी अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। इस्कॉन सेंटर मंदिर की भी आकर्षक सजावट की जा रही है।

भक्ति कार्यक्रम

मंदिर में भी रोजाना सुबह-शाम भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें सैकड़ों महिला-पुरुष भक्त भाग ले रहे हैं। इस्कॉन मंदिर में यह हुआ भक्ति कार्यक्रम इस्कॉन मंदिर में सोमवार को मंगला व शृंगार आरती भक्त वत्सल चैतन्य दास, मंगला आरती कीर्तन सेवा महन मोहन प्रभु, नरसिंह आरती सेवा विश्रंभ दास, तुलसी आरती कीर्तन सेवा उर्मिला माताजी व तुलसी आरती सेवा सीता माताजी, श्रीशिक्क्षाष्टकम रवि प्रकाश प्रभु, गुरु पूजा आरती सेवा राज गोस्वामी प्रभु, गुरु पूजा कीर्तन सेवा वाल्मिकी प्रभु, चैतन्यचरितामृत क्लास रामश्याम प्रभु, श्रीमद्भागवत गीता क्लास राज गोस्वामी प्रभु, संध्या आरती व शयन दर्शन साधना कृपा माताजी, लाली राय, अखिलेश राय, बलभद्र बंधु प्रभु ने किया। यह कर रहे नगर संकीर्तन शहर में 19 जुलाई को निकलनेवाली को ले किए जा रहे नगर संकीर्तन में डॉ. विनोद कुमार सिंह, नरहरि करुणा दास, देव व्रत दास, व्रजभूषण दास, मदन मोहन दास, रवि प्रकाश, अखिलेश राय कविता सिंह, सीता देवी, वर्षा आदि रह रही हैं। अध्यक्ष ने बताया कि रथयात्रा के दिन मंगला आरती, शृंगार दर्शन आरती, प्रसाद वितरण के बाद दोपहर में बिजली ऑफिस से रथ निकलेगा। पटेल चौक, जेपी चौक, कचहरी पथ, एकता चौक, पुराना चौक होते हुए इस्कॉन सेंटर में समापन होगा। भक्तों को रात्रि भोज दिया जाएगा। फोटो- 13 जुलाई भभुआ- 6 कैप्शन- भभुआ शहर के सोनहन बाईपास रोड में स्थित इस्कॉन सेंटर में सोमवार को आयोजित मंगला आरती में भाग लेते महिला-पुरुष श्रीकृष्ण भक्त।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा कब निकाली जाएगी?
19 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।