Bhabua News: सीसीटीवी से चिन्हित होंगे अतिक्रमणकारी, भेजा जाएगा नोटिस

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

Bhabua News: भभुआ शहर में फुटपॉथ और सड़क पर अवैध तरीके से दुकान लगाने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद प्रशासन सीसीटीवी कैमरा से पहचान कर नोटिस भेजेगा। अतिक्रमण हटाने में विफल रहने वाले दुकानदारों का चालान काटा जाएगा और सामान जब्त किया जाएगा।

Bhabua News: सीसीटीवी से चिन्हित होंगे अतिक्रमणकारी, भेजा जाएगा नोटिस

Bhabua News: भभुआ शहर के सभी फुपॉथ दुकानदारों को वेंडर जोन में दुकान लगाने के लिए सख्ती अपनाएगा नगर परिषद प्रशासन सड़क पर अतिक्रमण से लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी को दूर करेगी नप प्रशासन द्वारा बार-बार हटाने के बाद सड़क पर कब्जा जमा लेते हैं सब्जी विक्रेता (पेज तीन की लीड खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। शहर में फुटपॉथ और सड़क पर अतिक्रमण कर कारोबार करनेवाले दुकानदारों की पहचान सीसीटीवी कैमरा से की जाएगी। चिन्हित दुकानदारों को नगर परिषद प्रशासन नोटिस भेजकर सरकारी भूमि, रास्ते व नाले से दुकान हटाने का निर्देश देगा। निर्देश का अनुपालन नहीं करने वाले व्यवसायियों का चालान काटा जाएगा। जरूरत पड़ी तो उनके सामान जब्त कर उनपर कार्रवाई भी की जाएगी। इस आशय का निर्णय नगर परिषद प्रशासन ने लिया है।

नगर परिषद का फैसला

नगर परिषद व पुलिस-प्रशासन द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर बार-बार शहर से अतिक्रमण हटवाया जाता है। लेकिन, दो-चार दिन के बाद दुकानदार पुन: सड़क पर ठेला लगाकर सब्जी-फल व अन्य चीजें बेचना शुरू कर देते हैं। कभी-कभी तो ऐसा होता है कि अतिक्रमण हटाने के चंद घंटे बाद ही दुकानें सज जाती है। सब्जी मंडी रोड से अतिक्रमण नहीं हटाने से खासकर राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय और बालिका मध्य विद्यालय की छात्राओं को राह तय करने में परेशानी होती है। शहर के अभय सिंह व श्रीभगवान चौरसिया बताते हैं कि दुकानदारों द्वारा अपनी दुकान के आगे समान रखकर फुटपाथ पर अतिक्रमण कर लिया गया है। ठेला वाले भी सड़क व फुटपॉथ पर ही सब्जी, फल, चाउमिन, समोसा, छोटा, भटूरा आदि चीजों की बिक्री कर रहे हैं। सब्जी मंडी रोड से होकर उक्त दो सरकारी विद्यालय, मदरसा, निजी विद्यालय के बच्चे आते-जाते हैं। इस पथ में थाना और मंदिर-मस्जिद भी हैं, जहां प्रतिदिन लोगों का आना-जाना होता है। ऐसे में सड़क पर अतिक्रमण रहने के कारण पैदल चलने वाले लोगों को काफी कठिनाई हो रही है।

अतिक्रमण की समस्या

इन जगहों पर है अतिक्रमण सब्जी बिक्रेताओं ने अपना नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि शहर में करीब एक हजार ऐसे कारोबारी हैं, जो स्ट्रीट वेंड हैं। इनके लिए नगर परिषद ने वेंडिंग जाने बनाया है। लेकिन, यह वेंडिंग जोने या सब्जी मंडी के बजाय उसके बाहर कारोबार कर रहे हैं। हालांकि कोरोना काला में मंडी में सब्जी बेच रहे थे। शहर के एकता चौक, सब्जी मंडी रोड, समाहरणालय पथ, कचहरी पथ, सदर अस्पताल, महिला कॉलेज, जेपी चौक, पटेल चौक आदि जगहों पर अतिक्रमण का नजारा दिखता है। शाम के वक्त परेशानी और बढ़ जाती है। अतिक्रमण हटाने के दौरान हुआ था बवाल प्रशासन द्वारा 13 जनवरी 2021 को सब्जी मंडी रोड से अतिक्रमण हटाने के दौरान भारी बवाल हुआ था। सड़क व फुटपाथ पर कब्जा जमाने वाले दुकानदार प्रशासन पर पत्थरबाजी भी किए थे, जिसमें नगर परिषद के तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव को चोट लगी थी। इसके बाद प्रशासन ने कड़ा एक्शन लेते हुए दर्जनों दुकानों के चबूतरे व छज्जा को जेसीबी लगाकर तोड़ दिया था। दर्जनभर दुकानों को सील भी किया गया था।

मुख्य विवाद

लाखों रुपयों की लागत से बनी है सब्जी मंडी नगर परिषद द्वारा सब्जी मंडी रोड में दुकानदारों के लिए लाखों रुपयों की लागत से सब्जी मंडी का निर्माण किया गया है। मंडी में शेड लगाकर प्रकाश की व्यवस्था की गई है, ताकि ग्राहक व दुकानदारों को सब्जी की खरीद-बिक्री करने के दौरान किसी तरह की कठिनाई नहीं हो सके। नगर परिषद व अनुमंडल प्रशासनद्वारा बीच-बीच में दुकानदारों को सब्जी मंडी में शिफ्ट किया जाता रहा है। लेकिन, वह प्रशासन के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए पुन: जहां-तहां अपनी दुकान लगाए हुए हैं।

अतिक्रमण पर कार्रवाई

कोट सीसीटीवी के जरिये अतिक्रमणकारियों को चिन्हित कर उन्हें नोटिस दिया जाएगा। अतिक्रमण नहीं हटाने पर चालान काटकर उनसे जुर्माना वसूल किया जाएगा। हटाने के बाद भी जो अतिक्रमणकारी बार-बार अतिक्रमण कर रहे हैं, उनके खिलाफ धारा 133 के तहत कार्रवाई करने के लिए एसडीएम के पास प्रस्ताव भोजा जाएगा। संजय उपाध्याय, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद फोटो- 24 जुलाई भभुआ- 3 कैप्शन- भभुआ शहर के भारतीय स्टेट बैंक के नीचे शुक्रवार को फुटपॉथ व सड़क पर ठेला लगाकर खरीद-बिक्री करते दुकानदार व ग्राहक।

सामान्य प्रश्न

नगर परिषद प्रशासन किस कारण से दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है?
नगर परिषद प्रशासन सड़क पर अतिक्रमण से लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी को दूर करने के लिए कार्रवाई कर रहा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsBhabua News: सीसीटीवी से चिन्हित होंगे अतिक्रमणकारी, भेजा जाएगा नोटिस