एसपी ने प्रशिक्षु सिपाहियों की परेड का किया निरीक्षण

Jan 06, 2026 08:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

भभुआ में पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला ने प्रशिक्षु सिपाहियों की परेड का निरीक्षण किया। पुलिस ने लड़की भगाने और मारपीट के मामलों में कई गिरफ्तारियां की। विभिन्न दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हुए। शहर में क्रिकेट मैच भी आयोजित किया गया।

एसपी ने प्रशिक्षु सिपाहियों की परेड का किया निरीक्षण

भभुआ। पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला ने मंगलवार की अहले सुबह पुलिस केन्द्र ग्राउंड में पहुंचकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवनियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों की पीटी व परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने परेड कराने वाले पुलिस अफसर एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। हि.प्र. लड़की भगाकर शादी करने के मामले धराया भभुआ। स्थानीय पुलिस ने लड़की भगाकर शादी करने के मामले में युवक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक छपरा जिला के रामूटोला गांव निवासी अकलू राय के 19 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार है। गिरफ्तार युवक ने कहा कि लड़की मेरे यहां खुद भागकर आई थी। लड़की के पीड़ित परिजनों द्वारा थाने में आवेदन दिया गया था।

पुलिस पूछताछ कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। मारपीट मामले में एक वारंटी को किया गिरफ्तार भभुआ। सदर पुलिस ने मारपीट के मामले में एक वारंटी को पकड़ा है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पकड़ाया वारंटी वार्ड एक निवासी धनंजय उर्फ धर्मेंद्र बिंद है। उसके खिलाफ कोर्ट में मारपीट का मामला लंबित है। कोर्ट के निर्देश पर उसे पकड़कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इसके पहले सदर अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच कराई गई। हि.प्र. मारपीट में तीन महिला सहित सात घायल भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई मारपीट की घटनाओं में तीन महिला सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों में चैनपुर की देवंता देवी, सरोज बिंद, रामगढ़ के पंकज कुमार, कुलवंती कुमारी, गुलाब राज, चांद कुमार व जगरियां की धर्मशीला देवी शामिल हैं। सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। कैमूर पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। हि.प्र. मारपीट मामले के दो आरोपित गिरफ्तार रामपुर। बेलांव थाना क्षेत्र के चमरियांव गांव में भूमि विवाद में हुई मारपीट के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष चंद्रप्रभा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित चमरियाव गांव निवासी वीरेंद्र तिवारी व सत्येन्द्र तिवारी हैं। इस मामले में आवेदन के आधार पर केस दर्ज किया गया, जिसके आलोक में फरार चल रहे दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की गई है। दुर्घटनाओं में दो महिला सहित सात घायल भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई वाहन दुर्घटनाओं में दो महिला सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों में भगवानपुर के प्रभाष कुमार, जमुआंव की शारदा देवी, अर्जुन कुमार, सेमरिया की स्वाती कुमारी, भभुआ शहर के वार्ड 11 के सोनू कुमार, भेकास के बाबुलाल शर्मा और चैनपुरा के राजू सिंह शामिल हैं। दुर्घटना के बाद कुछ घायलों को स्थानीय अस्पताल में उपचार कराया गया। वहां के चिकित्सक द्वारा रेफर करने पर उन्हें परिजनों द्वारा सदर अस्पताल लाया गया, जहां के चिकित्सक द्वारा इमरजेंसी में भर्ती कर उनका इलाज किया गया। जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू किया गया। लोगों को इसके बारे में जानकारी दी जा रही है। बताया गया है कि अधिकतर दुर्घटनाएं तेज गति के कारण हो रही है। हि.प्र. शहर में आज - भभुआ के जगजीवन स्टेडियम में मेंटोर क्रिकेट एकेडमी और विजन युथ क्रिकेट क्लब के क्रिकेट मैच होगा, समय- 10:00 बजे से - मोहनियां के महाराणा प्रताप कॉलेज स्टेडियम मेंं कैमूर क्रिकेट एकेडमी और कुदरा क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला, समय- 10:00 बजे से

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।