ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भभुआपावर ग्रिड की महिला कर्मी के साथ की छेड़खानी

पावर ग्रिड की महिला कर्मी के साथ की छेड़खानी

पहचान छुपाने के लिए रामगढ़ के आरोपित ने मुड़वा लिया था सिर, एसडीपीओ व थानेदार की टीम ने आरोपित को ससुराल से...

पावर ग्रिड की महिला कर्मी के साथ की छेड़खानी
हिन्दुस्तान टीम,भभुआFri, 23 Aug 2019 07:35 PM
ऐप पर पढ़ें

पहचान छुपाने के लिए रामगढ़ के आरोपित ने मुड़वा लिया था सिर

एसडीपीओ व थानेदार की टीम ने आरोपित को ससुराल से दबोचा

भभुआ। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि

कैमूर जिले के एक पावर ग्रिड में काम करनेवाली महिला कर्मी के साथ छेड़खानी व मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित भगवानपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी भोरिक यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए वह न सिर्फ अपनी ससुराल में जाकर छुप गया, बल्कि अपनी पहचान छुपाने के लिए बाल भी मुड़वा लिया था। इस कारण पीड़िता भी आरोपति की पहचान करने में गच्चा खा गई। लेकिन, भोरिक ने खुद अपना जुर्म पुलिस के समक्ष कबूल कर लिया।

एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि भोरिक अपने दो अन्य साथियों के साथ पावर ग्रिड में काम करनेवाली महिला के साथ गुरुवार को छेड़खानी व मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। इसकी सूचना मिलते ही एसपी ने एसडीपीओ अजय प्रसाद व भगवानपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की। पुलिस ने जब भोरिक की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पहुंची तो पता चला कि वह वहां नहीं है। पुलिस अपने स्तर से पता कर उसकी ससुराल मोकरी पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।

एसपी ने बताया कि पुलिस भोरिक के साथियों रामगढ़ निवासी सत्येंद्र व संजय की तलाश कर रही है। भोरिक इससे पहले भी छेड़खानी व मारपीट तथा मां मुंडेश्वरी की सोने की लगी आंख की चोरी करने के मामले में जेल जा चुका है। गुरुवार की घटना में भी उसे जेल भेजा जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें