ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भभुआविपक्ष की नहीं, नए विकल्प की राजनीति करती है आम आदमी पार्टी: आर. एन. सिंह

विपक्ष की नहीं, नए विकल्प की राजनीति करती है आम आदमी पार्टी: आर. एन. सिंह

आप पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने से कार्यकर्ताओं में खुशीकार्यकर्ताओं को उनके त्याग और संघर्ष की बदौलत ही मिली है। ये बातें आम आदमी पार्टी के मुंगेर जोन प्रभारी आर एन सिंह...

विपक्ष की नहीं, नए विकल्प की राजनीति करती है आम आदमी पार्टी: आर. एन. सिंह
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायFri, 09 Dec 2022 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

बेगूसराय, निज संवाददाता। आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का जो दर्ज मिला है उझसे पूरे पार्टी में खुशी है। गुजरात चुनाव परिणाम आने के बाद आम आदमी पार्टी ने मात्र 10 साल के छोटे कार्यकाल में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की। यह हमारे लिए गौरव की बात है। यह उपलब्धि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को उनके त्याग और संघर्ष की बदौलत ही मिली है। ये बातें आम आदमी पार्टी के मुंगेर जोन प्रभारी आर एन सिंह ने पनहास स्थित आप पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। गुजरात चुनाव में 5 सीट जीतने के बाद आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया जिससे यहां के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। श्री सिंह ने कहा कि अब हमारी पार्टी बिहार में भी अपना जनाधार बढ़ाएगी। हम आम आदमी की समस्या को लेकर संघर्ष करेंगे। बिहार में सबसे अधिक समस्या किसानों और मजदूरों की है। यहां कालाबाजारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। जनता से मिलकर आगे बिहार में भी अपनी पार्टी को मजबूत करेंगे। बाकी पार्टी विपक्ष की राजनीतिक करती है जबकि हमारी पार्टी विकल्प की राजनीति करेगी। हम देश को एक नया विकल्प देंगे।

वहीं, पार्टी के जिला प्रभारी शिवदयाल ने कहा कि यह केजरीवाल जी का ही कमाल है कि जो एक छोटी सी मुहिम लेकर चले और इतनी बड़ी पार्टी बना दिया। 2024 के चुनाव में भाजपा को भी केंद्र में हराने के काम किया जाएगा। दिल्ली में एमसीडी चुनाव में जीत हासिल करनेको लेकर उन्होंने की केजरीवाल को बधाई दी।उन्होंने कहा की आप पार्टी विश्व में सबसे तेज उभरती हुई पार्टी है। 15 दिसंबर के बाद ब्लॉक स्तर पर संवाद कार्यक्रम चलाया जाएगा। उसके बाद जनवरी को जिला स्तर पर कार्यक्रम कर संगठन स्तर पर अपने आप को मजबूत करने प्रयास होगा। गुजरात चुनाव में मात्र 6 महीने की तैयारी में इतनी बड़ी सफलता हासिल की है जिससे यह पता चलता है कि आम आदमी पार्टी एक विश्वसनीय पार्टी के रूप में उभर रही है। प्रेस वार्ता में जिला सह प्रभारी अभिनव कुमार, आशा सिंह, शिवरंजन, अभिषेक जयसवाल, मृत्युंजय मिश्र, राजेंद्र दास, श्रीनारायण यादव, अनिल मिश्र व अन्य लोग उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें