ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भभुआग्राम सभा में नहीं बुलाए जाने पर प्रदर्शन

ग्राम सभा में नहीं बुलाए जाने पर प्रदर्शन

जीरादेई। प्रखंड क्षेत्र की ठेपहा पंचायत भवन पर रविवार के दिन 2 अक्टूबर गांधी जयंती के उपलक्ष में आयोजित होने वाले ग्राम सभा में वार्ड सदस्यों के नहीं बुलाए जाने से नाराज वार्ड सदस्यों ने स्थानीय...

ग्राम सभा में नहीं बुलाए जाने पर प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,सीवानMon, 03 Oct 2022 02:31 PM
ऐप पर पढ़ें

जीरादेई। प्रखंड क्षेत्र की ठेपहा पंचायत भवन पर रविवार के दिन 2 अक्टूबर गांधी जयंती के उपलक्ष में आयोजित होने वाले ग्राम सभा में वार्ड सदस्यों के नहीं बुलाए जाने से नाराज वार्ड सदस्यों ने स्थानीय मुखिया पंचायत और सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों के विरुद्ध नाराजगी जाहिर करते हुए नारेबाजी की.सदस्यों का आरोप था कि प्रतिवर्ष गांधी जयंती के उपलक्ष में ग्राम सभा का आयोजन किया जाता है। जिसमे पंचायत के सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों के अलावे अन्य बुद्धिजीवी व स्थानीय लोगों को भी सूचित कर ससम्मानित बुलाया जाता है. हालांकि इस बार स्थानीय मुखिया के द्वारा तानाशाही करते हुए किसी भी वार्ड सदस्य को बैठक की सूचना नहीं दी गई। जिसके विरोध में प्रदर्शन कर नाराजगी जाहिर की गई। इसमें सूर्यदेव उर्फ सोनू साह, अशोक सिंह, रानी देवी, पुपुल सिंह, प्रकाश रंजन यादव, जितेंद्र कुमार,दिलीप यादव, चन्द्रमा यादव,किरण देवी,माधुरी देवी,प्रियंका देवी सहित अन्य वार्ड शामिल रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें