ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भभुआहसनपुरा: प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार के लिए वाहनों को दी गयी अनुमति

हसनपुरा: प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार के लिए वाहनों को दी गयी अनुमति

हसनपुरा, एक संवाददाता। नपं चुनाव को निष्पक्ष कराने के लिए 150 लोगों पर 107 की कार्रवाई हसनपुरा। नगर पंचायत चुनाव को लेकर थानाध्यक्ष द्वारा भयमुक्त, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को...

हसनपुरा:  प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार के लिए वाहनों को दी गयी अनुमति
हिन्दुस्तान टीम,सीवानThu, 29 Sep 2022 01:31 PM
ऐप पर पढ़ें

हसनपुरा, एक संवाददाता।

नपं चुनाव को ले प्रशासनिक व्यवस्था काफी चौकस दिख रही है। जहां विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने अपने चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए वाहनों की अनुमति लेने के लिए प्रखंड परिसर पहुंच आवेदन देकर अनुमति प्राप्त की। वहीं यह आवेदन काउंटर बनाकर सीओ प्रभात कुमार के नेतृत्व में चार कर्मियों को नियुक्त कर आवेदन प्राप्त किया जा रहा है। इन कर्मियों में हरेराम मांझी, अनिरुद्ध राम, निर्मल कुमार यादव, सन्तोष कुमार यादव को लगाया गया है। वहीं सहायक निर्वाची पदाधिकारी बीडीओ राजेश्वर राम ने बताया कि मुख्य पार्षद पद के प्रत्याशियो को चारपहिया वाहन की संख्या दो या तीनपहिया वाहन की संख्या तीन या दोपहिया वाहन की संख्या चार में से कोई एक का आवेदन लेकर अनुमति दी जा रही है। यही नियम उप पार्षद के प्रत्याशियो के लिए भी है। जबकि वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशियों के लिए तीनपहिया वाहन की संख्या एक या दोपहिया वाहन की संख्या दो में से कोई एक का आवेदन स्वीकार किया जा रहा है।

प्रत्याशियों को चुनावी नियम के अनुसार करना होगा वाहन प्रयोग

बीडीओ ने यह भी बताया कि प्रखंड कार्यालय से सिर्फ वाहनों की अनुमति दी जा रही है। जबकि मुख्य पार्षद, उप पार्षद तथा वार्ड पार्षद के प्रत्याशियो द्वारा दिये गए आवेदन के अनुसार जिला अनुमंडल पदाधिकारी के यहां से वाहन में प्रचार के लिए ध्वनि विस्तार यंत्र के उपयोग करने की अनुमति लेनी होगी। तब कहीं जाकर प्रत्याशी अपने वाहनों को चुनाव के लिए प्रचार प्रसार में लगाएंगे।

आज से झोंक देंगे प्रत्याशी प्रचार में अपनी ताकत

नपं के मुख्य पार्षद, उप पार्षद व वार्ड पार्षद के वैसे प्रत्याशी जो वाहन से सम्बंधित सभी कानूनी प्रक्रिया की अनुमति ले चुके हैं। वे आज गुरुवार से प्रचार प्रसार के लिए क्षेत्र में वाहनों से प्रचार प्रसार के लिए दौरा करते हुए नजर आएंगे। बता दें कि हसनपुरा नपं चुनाव के लिए 10 मुख्य पार्षद, 15 उप पार्षद व वार्ड पार्षद 138 प्रत्याशी सहित कुल 163 प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें