ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भभुआराजेंद्र स्टेडियम में आज लहरायेगा तिरंगा, गूंजेगा जन-गण-मन

राजेंद्र स्टेडियम में आज लहरायेगा तिरंगा, गूंजेगा जन-गण-मन

तैयारी पूरी हो गई है। स्टेडियम सज -धज कर तैयार हो गया है। सारण प्रमंडल की आयुक्त पूनम सुबह नौ बजे झंडोत्तोलन करेंगी। खुफिया विभाग से मिली सूचना के अनुसार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम...

राजेंद्र स्टेडियम में आज लहरायेगा तिरंगा, गूंजेगा जन-गण-मन
हिन्दुस्तान टीम,छपराSun, 14 Aug 2022 08:30 PM
ऐप पर पढ़ें

छपरा, नगर प्रतिनिधि। शहर के राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारी पूरी हो गई है। स्टेडियम सज -धज कर तैयार हो गया है। सारण प्रमंडल की आयुक्त पूनम सुबह नौ बजे झंडोत्तोलन करेंगी। खुफिया विभाग से मिली सूचना के अनुसार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। यातायात व्यवस्था के लिए ट्रैफिक प्रभारी को चौक- चौराहा पर पुलिस बल की तैनाती करने को कहा गया है । राष्ट्रीय ध्वज को बिहार पुलिस, बीएमपी, गृह रक्षा वाहिनी, एनसीसी, स्काउट गाइड सलामी देंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियों को जिला प्रशासन के स्तर पर पूर्व में ही ई कार्ड जारी किया गया है। कोविड-19 देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मास्क की भी व्यवस्था स्टेडियम में की गई है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोह में परेड के पूर्वाभ्यास का निरीक्षण सुबह में हुआ। जिलाधिकारी राजेश मीणा व एसपी संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से राजेन्द्र स्टेडियम में परेड का निरीक्षण किया। परेड के फाइनल रिहर्सल में पुलिस बल के जवान शामिल थे। डीएम ने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व है और इसे पूरे उत्साह के साथ सभी को मनाना चाहिए। कोविड प्रोटोकॉल के कारण आम जनता का प्रवेश निषेध रहेगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें