ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भभुआपूर्व विधायक रामलाल सिंह का पटना में निधन

पूर्व विधायक रामलाल सिंह का पटना में निधन

रुबन मेमोरियल हॉस्पीटल में गुरुवार की रात 11 बजे ली अंतिम सांस, किडनी व मूत्राशय में समस्या उत्पन्न होने के बाद कराए गए थे...

पूर्व विधायक रामलाल सिंह का पटना में निधन
हिन्दुस्तान टीम,भभुआFri, 01 Mar 2019 02:42 PM
ऐप पर पढ़ें

रुबन मेमोरियल हॉस्पीटल में गुरुवार की रात 11 बजे ली अंतिम सांस

किडनी व मूत्राशय में समस्या उत्पन्न होने के बाद कराए गए थे भर्ती

भभुआ। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि

भभुआ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक 85 वर्षीय रामलाल सिंह का गुरुवार की रात करीब 11 बजे निधन हो गया। उन्होंने पटना के रुबन मेमोरियल हॉस्पीटल में अंतिम सांस ली। जब उनका निधन हुआ तब उनके साथ बड़े पुत्र अरुण कुमार सिंह उर्फ मिलन जी के अलावा परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल में मौजूद थे। घटना की सूचना पर रिश्तेदार भी पटना पहुंचे थे। परिजन शव को लेकर पटना से उनके पैतृक गांव अखलासपुर पहुंचे। उनकी शव यात्रा में कई जनप्रतिनिधि व पूर्व प्रतिनिधि शामिल हुए। उनका दाह संस्कार भूपेश गुप्त कॉलेज अखलासपुर के समीप किया गया।

उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उनके परिजनों द्वारा 21 फरवरी से पटना के रुबन हॉस्पीटल में भर्ती कराया था। बुधवार से ही उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। गंभीर अवस्था में डॉक्टरों ने उन्हें जीवन रक्षक वेटिंलेटर पर रखा था। रामलाल बाबू भभुआ विधानसभा क्षेत्र का दो बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वर्ष 1985 व वर्ष 1995 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के टिकट पर वह चुनाव जीतकर सदन में पहुंचे थे। वह गरीब, मजदूरों व किसानों के हक की लड़ाई लड़ते रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें