ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भभुआजो बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयघोष से गूंजा शहर

जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयघोष से गूंजा शहर

वाहे गुरु सतनाम-वाहे गुरु सतनाम की धुन पर भजन गायन करते रहे श्रद्धालु, पंज प्यारों ने की प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा से निकली शोभायात्रा की...

जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयघोष से गूंजा शहर
हिन्दुस्तान टीम,भभुआSun, 03 Feb 2019 07:24 PM
ऐप पर पढ़ें

वाहे गुरु सतनाम-वाहे गुरु सतनाम की धुन पर भजन गायन करते रहे श्रद्धालु

पंज प्यारों ने की प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा से निकली शोभायात्रा की अगुआई

कार सेवकों ने की रास्ते की सफाई तो श्रद्धालुओं ने की फूलों की बरसात

भभुआ। कार्यालय संवाददाता

प्रकाश पर्व पर रविवार की सांध्य बेला में गुरुतेग बहादुर गुरुद्वारा से पंज प्यारे के नेतृत्व में शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान ‘जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयघोष से शहर गूंजता रहा। सिख श्रद्धालुओं के वाहे गुरु सतनाम-वाहे गुरु सतनाम भजन से शहर में भक्तियमय वातावरण बन गया। गाजा-बाजा के साथ निकली शोभयात्रा में शहर के विभिन्न वर्ग के हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने शिरकत की। शोभायात्रा का शहर के सदर थाना व एसपी आवास के सामने आदि जगहों पर स्वागत कर प्रसाद वितरण किया गया। थाना के पास प्रसाद वितरण के कार्य की कमान रावेल सिंह ने संभाल रखी थी। इस दौरान शहर के गुरुतेग बहादुर गुरुद्वारा में गुरुग्रंथ साहिब का अखंड पाठ, नगर-कीर्तन यात्रा, शबद-कीर्तन समेत अन्य कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिला-पुरुष कार सेवकों ने पानी डालकर रास्ते की सफाई की। पीछे से फूलों की बरसात की जा रही थी।

प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा की सजावट देखते बन रही थी। रंग-बिरंगी बत्तियां व हवा के झोकों से झिलमिलाते झालर बच्चों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। गुरुद्वारे को दुल्हन की तरह सजाया गया है। पर्व को लेकर बच्चों का उमंग देखते बन रहा है। शोभायात्रा में सबसे आगे पंज प्यारे, इसके पीछे गुरुग्रंथ साहिब की सवारी, इनके पीछे शबद कीर्तन करते हुए सिख समाज व अन्य वर्ग के श्रद्धालु। शोभायात्रा निकाले जाने से पूर्व गुरुद्वारा परिसर में कई भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए। ऐतिहासिक गुरुतेग बहादुर गुरुद्वारा के प्रधान सरदार राजेंद्र सिंह की देखरेख में शोभायात्रा निकाली गई। पंज प्यारे की अगुआई, गुरुग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया, झूलते निशान साहिब व श्रद्धालुओं की भक्ति को देख लोग निहाल हो रहे थे।

सासाराम से बाबा मंगल सिंह, बजरंगी दास, बलिया से निर्भय सिंह, रंजीत सिंह, बनारस से अमर सिंह आदि के नेतृत्व में रागी व कीर्तन जत्था गुरुद्वारा से शोभायात्रा के साथ निकला है। इसके अलावा चैनपुर, अधौरा, मुगलसराय, चंदौली, डेहरी, परसथुआं आदि जगहों से भी श्रद्धालु पहुंचे थे। गुरुगोविंद सिंह जी महाराज के 352वां पावन प्रकाशोत्सव पर श्रद्धालुओं ने प्रकाश डाला। यह प्रकाशोत्सव असीम उत्साह व श्रद्धाभक्ति के माहौल में मनाया जा रहा है। प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुग्रंथ साहिब का शबद कीर्तन पाठ करते हुए सिख समाज के लोगों ने परिवार समेत हिस्सा लिया, जहां गुरुग्रंथ साहिब जी महाराज की भव्य आरती हुई। वाहगुरु जी का खालसा-वाहेगुरु जी के फतेह जी का उच्चारण लोगों ने गुुरुग्रंथ साहिब जी के सामने माथा टेका।

आज चलेगा अटूट लंगर, होगी आतिशबाजी

ऐतिहासिंह गुरुतेग बहादुर गुरुद्वारा में शनिवार से शुरू तीन दिवसयी प्रकाशोत्सव का समापन सोमवार को होगा। सोमवार की सुबह 10.30 बजे से गुरुग्रंथ साहिब जी महाराज का पाठ होगा। भजन-कीर्तन होंगे। दोपहर दो बजे से अटूट लंगर शुरू होगा। स्थानीय व आगंतुक रागी जत्था द्वारा शबद कीर्तन किया जाएगा। रात्रि दो बजे विशेष दीवान आयोजित किया गया है। इस दौरान आतिशबाजी भी होगी। आतिशबाजी को लेकर खासकर युवा व बच्चों में उत्साह देखा जा रहा है। वह अभी से ही आतिशबाजी को ले पटाखों का इंतजाम करने में जुटे हैं।

समूह में श्रद्धालुओं ने की शिरकत

शोभायात्रा में भगत सिंह, बब्लू दास, मनोज सिंह, रवि मल्होत्रा, मंजीत सिंह, नरेंद्र आर्य, अरुण कुमार आर्य, राजू केशरी, सदर केशरी, सरदार रामअधिन सिंह, सत्यदेव सिंह, वंशरोपन सिंह, गंूजा मल्होत्रा, राम प्रसाद मल्होत्रा, आनंद जी, नंदू चौरसिया, माता हरजीत कौर, अमरजीत कौर, देवंद्र सिंह, निर्भय सिंह, प्रहलाद सिंह, सुभद्रा कौर, सतनाम सिंह, सोहन सिंह, यशपाल सिंह, नरेंद्र आर्य, मान सिंह, अजीत सिंह, रंजन कौर, योगेंद्र सिंह, पुनीत सिंह, पूर्णिमा गुप्ता, गुरुप्रीत कौर, कंचन कौर, तख्त हरिमंदिर पटना के इंद्रजीत सिंह, बाबा गुडंचंठ सिंह, हरदेव सिंह, गुरुबिंदर सिंह, हरविंदर सिंह, कृष्णा जायसवाल, पवन सिंह, मुकेश पासवान, बीरु सिंह, मनीष कुमार, पंचम गुप्ता, हर्ष मल्होत्रा, तरंग मल्होत्रा, कविता मल्होत्रा, हरजीत सिंह, सर्व मल्होत्रा, मंगल दुआ, सिमरन कौर, तख्त सिंह, मनोज सिंह आदि थे।

फोटा- 03 फरवरी भभुआ- 8

कैप्शन- प्रकाश पर्व पर शहर के ऐतिहासिक गुरुतेग बहादुर गुरुद्वारा से रविवार को निकाली गई शोभायात्रा में शामिल पंज प्यारे।

फोटा- 03 फरवरी भभुआ- 9

कैप्शन- प्रकाश पर्व पर शहर के ऐतिहासिक गुरुतेग बहादुर गुरुद्वारा से रविवार को निकाली गई शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।

फोटा- 03 फरवरी भभुआ-

कैप्शन- प्रकाश पर्व पर शहर के ऐतिहासिक गुरुतेग बहादुर गुरुद्वारा से रविवार को निकाली गई शोभायात्रा के दौरान रास्ते की सफाई करतीं महिला कार सेवक।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें