दंपती पखवारा का होगा आयोजन
गोपालगंज,हमारे संवाददाता। जिले में 27 जून से 10 जुलाई तक दंपती संपर्क पखवारा का आयोजन होगा। इसका उद्देश्य विश्व जनसंख्या दिवस पर प्रत्येक योग्य दंपती तक पहुंच कर बिहार के जनसंख्या स्थिरीकरण के सपने...
हिन्दुस्तान टीम,गोपालगंजSat, 25 Jun 2022 10:10 PM
ऐप पर पढ़ें
गोपालगंज,हमारे संवाददाता। जिले में 27 जून से 10 जुलाई तक दंपती संपर्क पखवारा का आयोजन होगा। इसका उद्देश्य विश्व जनसंख्या दिवस पर प्रत्येक योग्य दंपती तक पहुंच कर बिहार के जनसंख्या स्थिरीकरण के सपने को साकार करना है। जनसंख्या स्थिरता पखवारा के बेहतर प्रबंधन एवं अन्य विभागों से समन्वय के लिए जिला स्तर पर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में सम्बद्ध विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारी ,सलाहकार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ बैठक का आयोजन हो रहा है। प्रखंड स्तर पर भी प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में सम्बद्ध विभाग के पदाधिकारी के साथ समन्वय बैठक का आयोजन होगा।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।