ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भभुआरोप-वे निर्माण पर 1265 करोड़ खर्च करेगी सरकार

रोप-वे निर्माण पर 1265 करोड़ खर्च करेगी सरकार

मुंडेश्वरी मंदिर के पास वन विभाग की 3.25 एकड़ भूमि की गई है अधिग्रहित, निर्माण के लिए रेलवे की कंपनी राइट व राज्य पुल निर्माण निगम से चल रही...

रोप-वे निर्माण पर 1265 करोड़ खर्च करेगी सरकार
हिन्दुस्तान टीम,भभुआSat, 17 Nov 2018 07:48 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंडेश्वरी मंदिर के पास वन विभाग की 3.25 एकड़ भूमि की गई है अधिग्रहित

निर्माण के लिए रेलवे की कंपनी राइट व राज्य पुल निर्माण निगम से चल रही वार्ता

ग्राफिक्स

33 डी. भभुआ प्रखंड के दुमदुम में वन विभाग को दी गई है भूमि

292 डी. भूमि भगवानपुर प्रखंड के टोड़ी में वन विभाग को दी गई

भभुआ। एक प्रतिनिधि

मुंडेश्वरी में रोप-वे निर्माण की मंजूरी के बाद वन विभाग और पर्यटन विभाग उसे कार्य रुप देने में जुट गया है। विभागीय अधिकारी आपसी सामंजस्य से रोप-वे निर्माण की रुप रेखा तैयार कर रहे हैं। मुंडेश्वरी में रोप-वे निर्माण को लेकर पर्यटन विभाग पटना के कार्यपालक अभियंता रामाशंकर प्रसाद ने बताया कि इस योजना पर 1265 करोड़ रुपए खर्च होंगे। उनका कहना था कि इसके निर्माण को लेकर कई कंपनियों से वार्ता की जा रही है। भारतीय रेल की कंपनी राइट लिमिटेड व राज्य पुल निर्माण निगम से भी बातचीत की जा रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य में दो जगहों पर रोप-वे निर्माण का कार्य चल रहा है। हालांकि उनका कहना था कि जिन जगहों पर कार्य चल रहे है वहां संतोषजनक परिणाम नहीं निकलने को लेकर सरकार व पर्यटन विभाग इसका कार्य वैसी कंपनी को देने के बारे में सोच रहा है जो शीघ्र निर्माण करा सके। इसे लेकर वरीय अधिकारियों के स्तर पर वार्ता चल रही है। राज्य में रोप-वे निर्माण की कोई एक्स्पर्ट कंपनी नहीं होने से थोड़ी परेशानी हो रही है। लेकिन, इस दिशा में जल्द ही निर्णय ले लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि रोप-वे निर्माण को लेकर वन विभाग से सहमति से बेस सहित अन्य उपकरणों के लगाने के स्थान का चयन कर लिया गया है। स्थल चयन के दौरान इस बात पर विशेष ध्यान दिया गया है कि रोप-वे से उतरने वाले श्रद्धालुओं को माता के दरबार में जाने में ज्यादा परेशानी न हो। इसलिए उतरने के स्थान को माता के दरबार के नजदीक रखा गया है।

डीएफओ सत्यजीत कुमार ने बताया कि रोप-वे निर्माण में वन विभाग की 325 डी. जमीन का उपयोग पर्यटन विभाग करेगा। जो मुंडेश्वरी मंदिर के पास स्थित पंवरा पहाड़ी के पास है। इस जमीन के एवज में जिला प्रशासन ने वन विभाग को भभुआ प्रखंड के दुमदुम मौजा में जिला निबंधन केन्द्र के पास 33 डी. एवं भगवानपुर प्रखंड के टोड़ी मौजा में 292 डी. जमीन दी है। जिला प्रशासन द्वारा दी गई जमीन का वन विभाग अपने उपयोग में लेगा।

कोट

मुंडेश्वरी धाम में 1265 करोड़ रुपयों की लागत से रोप-वे का निर्माण होगा। इसके लिए कंपनियों व अधिकारियों से वार्ता चल रही है। स्थल चयन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा का ख्याल रखा गया है।

रामाशंकर प्रसाद, कार्यपालक अभियंता, पर्यटन विभाग पटना

फोटो- 17 नवंबर भभुआ- 12

कैप्शन- भगवानपुर के मुंडेश्वरी मंदिर में फिलहाल इस सीढ़ी मार्ग से भी श्रद्धालु मां का दर्शन-पूजन करने जाते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें