ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भभुआरालोसपा व कुशवाहा महासभा ने निकाला आक्रोश मार्च

रालोसपा व कुशवाहा महासभा ने निकाला आक्रोश मार्च

कार्यकर्ताओं ने कहा, बिहार में बेलगाम हो गए हैं अपराधी, हर जगह है अशान्ति का माहौल, शान्तिपूर्ण आन्दोलन कर रहे कार्यकर्ताओं पर मुख्यमंत्री के इशारे पर पुलिस ने किया लाठी...

रालोसपा व कुशवाहा महासभा ने निकाला आक्रोश मार्च
हिन्दुस्तान टीम,भभुआThu, 15 Nov 2018 07:54 PM
ऐप पर पढ़ें

कार्यकर्ताओं ने कहा, बिहार में बेलगाम हो गए हैं अपराधी, हर जगह है अशान्ति का माहौल

शान्तिपूर्ण आन्दोलन कर रहे कार्यकर्ताओं पर मुख्यमंत्री के इशारे पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज

भभुआ। हिन्दुस्तान संवाददाता

पटना के डाकबंगला चौराहे पर किए गए लाठी चार्ज के खिलाफ राष्ट्रीय लोक समता पार्टी एवं अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा ने गुरुवार को शहर में आक्रोश मार्च निकाला। पार्टी के जिलाध्यक्ष उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में पटेल चौक से निकाले गए आक्रोश मार्च में शामिल लोग एकता चौक पर पहुंचे, जहां उक्त द्वय संगठनों के लोगों ने मुख्यमंत्री के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।

मौके पर हुई नुक्कड़ सभा में वक्ताओं ने कहा कि अपनी मांगों के समर्थन में रालोसपा कार्यकर्ता एवं कुशवाहा महासभा के लोग पटना के डाकबंगला चौराहे पर शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे थे। लेकिन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इशारे पर पुलिस ने उनपर लाठी चार्ज किया। इस घटना में कई लोगों का माथा फट गया है। कुछ लोगों के हाथ-पैर भी टूट गए। कुशवाहा महासभा के लोगों ने कहा कि पटना के पालीगंज में प्रखंड अध्यक्ष अमीत कुमार वर्मा को प्रशासन के सामने अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर मौत के घाट के उतार दिया। इस सरकार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। हर ओर अशांति का माहौल बना हुआ है। बिहार में हत्या, दुष्कर्म, अपहरण, लूट की घटनाएं दिनो-दिन बढ़ती जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसपर अंकुश लगाने में नाकाम है।

आक्रोश मार्च में अयोध्या सिंह, जंगबहादुर सिंह, विरेन्द्र कुशवाहा, दिनदयाल कुशवाहा, मेजर रामनगीना सिंह, जयपति सिंह, मोती सिंह, बृजेश बैठा, संतोष रावत, वंशरोपन सिंह, हृदया सिंह, श्याम बिहारी सिंह, रमेश सिंह, पारस पटेल, प्रो. उमाशंकर सिंह, भरत सिंह, जीतेन्द्र मोर्य, दयाशंकर सिंह, इंद्रजीत राम, विद्या सिंह, गुप्तेश्वर सिंह, भृगुनाथ मौर्य, योगेन्द्र सिंह, विजय सिंह, डॉ. सियाराम सिंह, विवेक चंद्रवंशी, मुन्ना सिंह, जोखन मौर्य, अंतिक कुमार, राजाराम सिंह, प्रिंस कुमार, प्रवीण कुमार, रामाधिन सिंह, रविन्द्र सिंह, मोती सिंह, शंभु कुशवाहा, जगदीश सिंह आदि थे।

फोटो-15 नवम्बर भभुआ-8

कैप्शन- पटना में लाठी चार्ज के विरुद्ध शहर में गुरुवार को निकाले गए आक्रोश मार्च में के दौरान एकता चौक पर रालासपा व कुशवाहा महासभा द्वारा फूंका जा रहा मुख्यमंत्री का पुतला।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें