ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भभुआविश्वकर्मा पूजा पर हाटा में सजी बिरहा की महफिल

विश्वकर्मा पूजा पर हाटा में सजी बिरहा की महफिल

यूपी की सरिता सागर व बिहार के सोनू लाल यादव के गीत पर झूमे श्रोता, मुंडेश्वरी पावर हाउस में आयोजित किए गए भक्ति गीत-संगीत...

विश्वकर्मा पूजा पर हाटा में सजी बिरहा की महफिल
हिन्दुस्तान टीम,भभुआTue, 18 Sep 2018 01:59 PM
ऐप पर पढ़ें

यूपी की सरिता सागर व बिहार के सोनू लाल यादव के गीत पर झूमे श्रोता

मुंडेश्वरी पावर हाउस में आयोजित किए गए भक्ति गीत-संगीत कार्यक्रम

चैनपुर/भगवानपुर। हि.टी.

विश्वकर्मा पूजा पर जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। चैनपुर प्रखंड के हाटा बाजार में बिरहा गायन की प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश की गायिका सरिता सागर व बिहार के गायक सोनू लाल यादव ने एक से बढ़कर एक बिरहा पेश किया। बिरहा की यह महफिल काफी देर तक सजी रही। सोनू के बिरहा ‘विश्व के रचयिता बाबा विश्वकर्मा महान हो... एवं सरिता के भक्ति गीत ‘बम-बम बोल रहा है काशी... पर श्रोता झूमते रहे।

उद्घाटन करते हुए समाजसेवी नीरज पांडेय ने कहा कि पौराणिक काल में देवताओं के अस्त्र-शस्त्र व महलों को भगवान विश्वकर्मा ने ही बनाया था। इन्होंने ही सोने की लंका, पुष्पक विमान, इंद्र का व्रज, भगवान शिव का त्रिशूल, पांडवों की इंद्रप्रस्थ नगरी, भगवान कृष्ण की द्वारिका नगरी को बनाया था। इस वजह से निर्माण और सृजन से जुड़े लोग विश्वकर्मा जयंती को श्रद्धा भाव से पूजा करते हैं। इसीलिए इन्हें दुनिया का पहले वास्तुकार और इंजीनियर की उपाधि भी दी गई है।

उधर, भगवानपुर के मुंडेश्वरी पावर हाउस में पूजा के दौरान गीत-संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मदन तिवारी व मुकेश तिवारी द्वारा संगीतमयी पाठ किया गया। जजमान राजीव रंजन श्रीवास्तव की उपस्थिति में पूजा का कार्य संपन्न कराया गया। हाटा के कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन डॉ. अशोक कसौंधन ने किया। मौके पर आयोजक बिंदु शर्मा, राकेश शर्मा के अलावा मनोज गुप्ता, राजू सेठ, डॉ. पीएन सिंह, दाऊजी केशरी, पैक्स अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, शिवकुमार शर्मा, अजीत पाल आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें