ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भभुआअघोर की मड़ई में मना अवधूत भगवान राम का जन्मोत्सव

अघोर की मड़ई में मना अवधूत भगवान राम का जन्मोत्सव

चांद बाजार में श्रद्धालुओं ने निकाली शोभायात्रा, प्रवचन सुनते रहे भक्तजन, श्रमदान से आश्रम की साफ-सफाई के बाद गुरु गीता का किया सामूहिक...

अघोर की मड़ई में मना अवधूत भगवान राम का जन्मोत्सव
हिन्दुस्तान टीम,भभुआSun, 16 Sep 2018 05:54 PM
ऐप पर पढ़ें

चांद बाजार में श्रद्धालुओं ने निकाली शोभायात्रा, प्रवचन सुनते रहे भक्तजन

श्रमदान से आश्रम की साफ-सफाई के बाद गुरु गीता का किया सामूहिक पाठ

चांद। एक संवाददाता

प्रखंड के जिगिना गांव स्थित अघोर की मड़ई आश्रम में रविवार को अवधूत भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने श्रमदान से आश्रम की साफ-सफाई करने के बाद अघोरेश्वर भगवान राम के आसन की विधि विधान से पूजा-अर्चना की। आरती उतारी गई। फिर गुरु गीता का सामूहिक पाठ हुआ। आश्रम परिसर से अघोर मत का प्रवचन ऑडियो कैसेट से श्रद्धालु सुनते रहे। उनके बीच आश्रम की ओर से प्रसाद वितरण किया गया।

आश्रम के शिष्य राजेन्द्र जी ने बताया कि 16 सितम्बर को अवधूत भगवान राम का जन्मदिन है। इसे जन्मोत्सव के रूप अघोर मत के सभी आश्रम में आयोजित किया जाता है। इन कार्यक्रमों के पहले भक्तों ने आश्रम से शोभायात्रा निकाली, जिसमें काफी संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लिया। आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम मे गुदरी सिंह, ज्ञान शंकर तिवारी, राधेश्याम सिंह, विक्की सिंह सहित सैकड़ों यूपी एवं बिहार के शिष्यों ने भाग लिया।

फोटो-16 सितम्बर भभुआ- 7

कैप्शन- अवधूत भगवान राम का जन्मोत्सव पर रविवार को चांद के जिगिना स्थित अघोर की मड़ई आश्रम से निकाली गई शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें