ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भभुआयज्ञ स्थल पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

यज्ञ स्थल पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

फोटो - 18 नवंबर एयूआर 9लु पहुंच रहे हैं और पूजा अर्चना करते हुए यज्ञ मंडप की फेरी लगा रहे हैं। श्रद्धालु फेरी को लेकर यज्ञ मंडप पहुंचते हैं और फेरी लगाकर प्रसाद पाने के बाद वापस घर लौटते हैं। गुरुवार...

यज्ञ स्थल पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
हिन्दुस्तान टीम,औरंगाबादThu, 18 Nov 2021 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

दाउदनगर प्रखंड के महावर गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ रही है। यह यज्ञ स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। यज्ञ को लेकर पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है। काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और पूजा अर्चना करते हुए यज्ञ मंडप की फेरी लगा रहे हैं। श्रद्धालु फेरी को लेकर यज्ञ मंडप पहुंचते हैं और फेरी लगाकर प्रसाद पाने के बाद वापस घर लौटते हैं। गुरुवार को नगर भ्रमण का आयोजन किया गया। शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति एवं भंडारा होगा। यज्ञ समिति के अध्यक्ष शिवपूजन सिंह, सचिव सत्येंद्र पासवान, कोषाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद समेत अन्य लोगों ने बताया कि प्रतिदिन शाम में प्रवचन का आयोजन हो रहा है। रामलीला और रासलीला का आयोजन भी हो रहा है। यज्ञ को लेकर पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें