बैठक में उठे सवाल को बीडीओ ने जांच में सही पाया

Jan 16, 2026 08:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

रामपुर में बीडीओ दृष्टि पाठक ने दुर्गावती नदी के तट पर मिट्टी कटाव की जांच की। प्रखंड प्रमुख घुरा सिंह यादव ने बताया कि भारत माला परियोजना के तहत बिना मानक के मिट्टी खुदाई की जा रही है। इससे बारिश में गांवों में बाढ़ आने का खतरा है। बीडीओ ने इसकी जांच कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने का आश्वासन दिया।

बैठक में उठे सवाल को बीडीओ ने जांच में सही पाया

हिन्दुस्तान में खबर छपने पर पंस की बैठक में प्रमुख ने उठाए थे सवाल बीडीओ ने मिट्टी कटाव स्थल की जांच की, मानक से ज्यादा हो रहा कटाव (पेज तीन) रामपुर एक संवाददाता। प्रखंड की दुर्गावती नदी के तट पर किए जा रहे मिट्टी कटाव की बीडीओ दृष्टि पाठक ने शुक्रवार को जांच की। जांच के दौरान मिट्टी कटाव की बात सही पायी। इस बात की जानकारी देते हुए बीडीओ ने बताया कि पंचायत समिति के बैठक में प्रखंड प्रमुख घुरा सिंह यादव ने कैमूर-रोहतास की सीमा पर दुर्गावती नदी के तट से भारत माला परियोजना की एक्सप्रेस-वे के निर्माण में पीएनसी कम्पनी द्वारा बिना मानक के मिट्टी खुदाई की जा रही है।

नियम तीन फीट तक मिट्टी खुदाई करने की है। लेकिन, 10 फुट से अध्िमिट्टी खुदाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे बरसात के दिनों में नदी में बाढ़ आने पर गांव तक पानी पहुंच जाएगा, जिससे आमजनों को परेशानी होगी। आपके अपने अखबार में खबर प्रकाशित होने पर पंस की बैठक में प्रखंड प्रमुख द्वारा मानक से ज्यादा मिट्टी कटाव का मामला उठाया गया था। तब जवाब में बीडीओ ने कहा था कि इसकी जांच की जाएगी। बीडीओ ने बताया कि जांच कर ली गई है। इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।